Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
who

कोविड जितना खतरनाक नहीं है एमपॉक्स का वायरस, डब्ल्यूएचओ ने किया साफ

Posted on August 21, 2024August 21, 2024 By Chhavi Singh

तेजी से बढते मामलों को लेकर डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यह एक तरह का पुराना स्ट्रेन है

संचार टाइम्स डेस्क। दुनियाभर में तेजी से बढते एमपॉक्स यानी मंकीपॉक्स के बढते मामलों को लेकर डब्ल्यूएचओ ने साफ कर दिया है कि यह कोविड जितना खतरनाक नहीं है। तेजी से बढते मामलों को लेकर डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यह एक तरह का पुराना स्ट्रेन है, और इसका कोविड जैसी गंभीर समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। इसको लेकर वि स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) एक शोध भी कर चुका है। जिसमें उसने साफ कहा है इसे रोकना आसान है। यह कोरोना वायरस की तरह खतरनाक और जानलेवा नहीं है।

एमपॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ के अधिकारी हंस क्लूज का बयान आया था, एमपॉक्स से हम मिलकर निपट सकते हैं और हमें एकजुट होकर इसे कंट्रोल करना चाहिए।थ् बता दें कि भारत में भी एमपॉक्स के कुछ मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। अब इस पर विशेष तरीके से ध्यान देते हुए केंद्र सरकार ने देशभर के सभी एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर चेतावनी जारी कर दी है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय कह चुका है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं से इस वायरस के फैलने का अधिक खतरा है। इसको लेकर दिल्ली के तीन सरकारी अस्पतालों में इस वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज किया जाएगा। इसमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्ड¨ग मेडिकल कॉलेज का नाम शामिल है। एमपॉक्स का कोविड से कनेक्शन के बारे में आईएएनएस ने दिल्?ली के ईएसआईसी (इंदिरा गांधी) अस्पताल झिलमिल के सीनियर रेजिडेंट डॉ. युगम प्रसाद शांडिल्य से बात की। उन्होंने बताया, थ् एमपॉक्स वायरस बहुत खतरनाक है, लेकिन इसका कोविड से कोई संबंध नहीं है।

यह ऑर्थोपॉक्सवायरस के कारण फैलता है। यह किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। ठीक होने में मरीज को कुछ हफ्तों का समय लगता है।थ् डॉ. युगम ने कहा, त्त्थ्इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें माइल्ड फ्लू के जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसमें चेहरे, छाती, गर्दन और हाथों पर दाने दिखाई देते हैं। इसके अलावा तेज बुखार आना, सिर में तेज दर्द भी एमपॉक्स के संकेत हो सकते हैं। इसके साथ ही मरीज को अगर बगल या जांघ में सूजन जैसा महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए दिल्ली सरकार ने कई नई नीतियां बनाई
Next Post: नयी पार्टी बनाने को तैयार हूं, राजनीति नहीं छोड़ूंगा : चंपई सोरेन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया