Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
baby

बच्चों का खेल नहीं बच्चों को संभालना

Posted on August 22, 2024August 22, 2024 By Chhavi Singh

आजकल ज्यादातर परिवारों में बच्चों में कहना न मानने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं

संचार टाइम्स डेस्क । बच्चों को संभालना दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। यकीन मानिए, अगर आप इसमें सफल हो जाते हैं, तो आप समझ लीजिए आपने दुनिया जीत ली। आजकल ज्यादातर परिवारों में बच्चों में कहना न मानने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इस बात को लेकर पेरेंट्स परेशान रहते है कि वे क्या करें। उन्हें समझ ही नहीं आता कि आखिर वह ऐसा क्या कहें, जिससे बच्चे उनकी सुनें। ऐसी स्थिति में बच्चों के साथ डील करने के लिए आपको काफी सोच-विचार कर कदम उठाने की जरूरत है। पेरेंट्स की इसी समस्या का समाधान करने के लिए ‘एडुकॉन्सेप्ट्स इंडिया इनिशिएटिव्स‘ में सलाहकार मनोवैज्ञानिक और डीप ट्रांसफॉर्मेशन कोच प्रगति राव से बात की। प्रगति ने कहा, आज के समय में हमारे बच्चे बहुत आगे निकल चुके हैं। वह ऐसी चीजें एक्सप्लोर कर रहे हैं जो शायद आपने और हमने कभी सोची भी नहीं थी।


आज के बच्चों की सोच हमसे कहीं बढकर है। जब आप और हम बड़े हो रहे थे तो हमारा माइंड सेट एक फॉलोअर्स वाला था, मगर आजकल के बच्चे लीडर हैं। वह हर चीज की जानकारी रखते हैं।
अक्सर आपने भी अपने बच्चों को कहते हुए सुना होगा कि ‘आप नहीं समझेंगे’, ऐसे में कई बार पेरेंट्स और बच्चों के बीच टकराव भी देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, थोड़े समय पीछे जाएं तो बच्चों को संभालना बेहद आसान था। जो अब बेहद ही मुश्किल होता जा रहा है। एक्सपर्ट ने आगे कहा, इसके पीछे माता-पिता की भी गलती है क्योंकि वह समय से पहले अपने बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोप देते हैं जो बिल्कुल भी सही बात नहीं है। हम समय से पहले चाहते हैं कि हमारा बच्चा बहुत बुद्धिमान हो, इससे बच्चे पर दबाव पड़ता है और उसमें हीन भावना आने लगती है। ऐसे में वह माता-पिता से कटा-कटा सा रहता है और अपने मन की बात खुलकर नहीं बोल पाता। मगर ऐसी स्थिति आने पर माता-पिता कहते हैं कि हमारा बच्चा कहना नहीं मानता, बेहद ही बदतमीज हो गया है।

उन्होंने आगे बताया, बच्चा आपको सामने से कभी जवाब नहीं देगा। वह अपने एक्शन के जरिए आपको बताएगा कि आप उसके साथ गलत कर रहे हैं। एक्सपर्ट ने कहा मैंने और आपने ‘स्ट्रेस’ शब्द शायद काफी लेट से सुना होगा मगर वर्तमान की बात करें तो ये आज के बच्चों के जीवन का हिस्सा बन चुका है।
सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए एक्सपर्ट ने बताया, वर्तमान समय की बात करें तो आजकल 90 प्रतिशत बच्चों के पास इंस्टाग्राम अकाउंट है। ज्यादातर बच्चे यही मानते हैं कि उनकी उनके दोस्तों से इसी प्लेटफॉर्म के जरिये बातचीत होनी चाहिए, इसमे बच्चों का एक माइंड सेट और है कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले बच्चे ‘लो सोशल सर्कल’ से आते हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: पीएम मोदी 45 वर्षों में पोलैंड पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं
Next Post: एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी बनीं नरेशी मीना

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया