Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
banu kapoor

वाणी और गौहर बढ़ती उम्र में भी ढाती हैं कहर

Posted on August 24, 2024August 24, 2024 By Chhavi Singh

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने स्टाइल और फैशन सेंस से अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। ‘पेज थ्री‘ पर इनका राज होता । शुक्रवार को उन्ही हसीनाओं में से दो एक्ट्रेसेस का बर्थडे है, जिन्होंने ये साबित कर दिया है कि ‘उम्र तो महज एक नंबर है.’। वाणी कपूर। ये नाम बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शुमार हैं, जो अपनी एक लुक से फैंस की दिल की धड़कन तेज कर सकती हैं। 23 अगस्त 1988 के दिन दिल्ली में जन्मी वाणी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

शुद्ध देसी रोमांस से लाइमलाइट में आने वालीं ये एक्ट्रेस कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं, जिनमें रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह आदि सेलेब्स शुमार हैं। वह अपने किरदार में इस कदर रम जाती हैं कि उनके फैंस मदहोश हो जाते हैं। पिता से बगावत, होटल में की नौकरी और उसके बाद मॉडलिंग की दुनिया का रुख करने वाली वाणी के लिए बॉलीवुड का सफर तय करना आसान नहीं था।


वैसे तो वाणी से जुड़े कई किस्से हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्होंने रणवीर सिंह के साथ आई फिल्म बेफिक्रे से बटोरी। इस फिल्म की खासियत ये थी कि इसमें दोनों ने एक नहीं बल्कि 23 बार लिपलॉक किया था। फिल्मों के अलावा वे मॉडलिंग और विज्ञापनों से भी पैसा कमाती हैं। वाणी के साथ-साथ आज गौहर खान का बर्थडे भी है। 23 अगस्त 1983 के दिन महाराष्ट्र के पुणो में जन्मीं एक्ट्रेस आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। गौहर खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने से लेकर आइटम सॉन्ग और म्यूजिक एल्बम से हर किसी का दिल जीता है।


इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस जीता और कई सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। गौहर को अपने करियर में कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। एक बार रियलिटी शो में उन्हें एक शख्स ने जोरदार थप्पड़ मार दिया था, जबकि एक बार रैंप वॉक के दौरान उनकी ड्रेस फट गई थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी रैंप वॉक पूरी करने पर काफी तारीफें बटोरी थीं। इन अनचाही छटनाओं के बाद भी उनके हौसलों पर कोई आंच नहीं आई और उन्होंने बेबाकी से हर मुश्किल समय का डट के सामना किया। ऐसी कई हीरोइन हैं जिन्हें देखकर लगता है कि उनकी उम्र थम-सी गई है ये दोनों उन्हीं में से हैं।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: केबीसी में जीती हुई राशि से पिता के लिए घर खरीदना चाहती हैं निशा राज
Next Post: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया