Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi lg

ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर अब ’प्रहरियों‘ की भी नजर

Posted on August 30, 2024August 30, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस अब यातायात प्रहरियों के जरिए ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेगी। राजनिवास में आयोजित एक बैठक में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यातायात पुलिस को मौजूदा यातायात प्रहरी ऐप को नए रूप में एक सितंबर को दोबारा लांच करने को कहा। इस ऐप के माध्यम से लोग यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की रिपोर्ट ट्रैफिक पुलिस से कर सकेंगे। इससे यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस को मदद मिलेगी। दरअसल उप-राज्यपाल यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं।


इस बाबत उप-राज्यपाल का कहना था कि नया ऐप यूजर फ्रैंडली हो, ताकि कोई भी व्यक्ति यातायात के नियम तोड़ने वाले का फोटो लेकर ऐप पर अपलोड कर सके। लोगों को इस ऐप से जोड़ने के लिए सक्रियता दिखाने वाले लोगों को मासिक आधार पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। बैठक में उपराज्यपाल ने प्राथमिकता के आधार पर यातायात व्यवस्था के साथ ही पार्किग की समस्या के समाधान की अपील की। बैठक में उपराज्यपाल ने यातायात प्रहरी ऐप को संशोधित करने के साथ ही उसमें सुधार करने को कहा है, ताकि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इससे जोड़ा जा सके और लोग यातायात प्रबंधन में पुलिस का सहयोग कर सकें। उनका कहना था कि आम नागरिक यातायात व्यवस्था प्रबंधन में यातायात पुलिस के आंख-कान बन सकते हैं। यातायात पुलिस का सहयोग करने वालों में से हर महीने चार लोगों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत पहला पुरस्कार 50,000 रुपए, दूसरा 25,000 रुपए, तीसरा 21,500 एवं चौथा 10,000 रुपए का होगा। सितंबर महीने में नए ऐप की समीक्षा करने के बाद पुरस्कार योजना शुरू की जाएगी।


उपराज्यपाल का कहना था कि इससे यातायात व्यवस्था के सुधार में आम लोगों को जोड़ने में मदद मिलेगी और लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। नया ऐप शुरू करने के बाद छह महीने बाद उसके प्रभाव की समीक्षा की जाएगी और उसी के आधार पर पुरस्कार योजना को बढ़ाया जाएगा। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को विास दिलाया कि यह मॉडल सरकार के भागीदार होने के साथ-साथ नागरिकों को अधिकारों के प्रति जिम्मेदार बनाएगा। इस योजना में भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है और एक बार पंजीकृत मोबाइल का इस्तेमाल करने के बाद खुद को पंजीकृत करा सकता है। यातायात नियमों का उल्लघंन पर चालान भेजने को लेकर उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि ऑन लाइन चालान में समय, तारीख, पंजीकृत संख्या और उल्लंघन की श्रेणी की जानकारी होना अनिवार्य है। उपराज्यपाल का यह भी कहना था कि इस ऐप के जरिए नागरिकों को खतरनाक, जिगजैग ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट, रांग साइड, अनधिकृत पार्किग, ड्राइविंग के समय मोबाइल का इस्तेमाल करने, टीएसआर टैक्सी ड्राइवर द्वारा उत्पीड़न की शिकायतों से भी छुटकारा मिलेगा। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: डीयू : सत्र के पहले दिन नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत
Next Post: बुखार के साथ शरीर पर दाने, तो हो गया मंकीपॉक्स!

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया