Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
fever

बुखार के साथ शरीर पर दाने, तो हो गया मंकीपॉक्स!

Posted on August 30, 2024August 30, 2024 By Chhavi Singh

दुनियाभर में जैसे-जैसे मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। वि स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जैसे ही एमपॉक्स को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया है, तब से इसे लेकर भारत में भी लोगों के मन में डर पनप रहा है। एक तरह का वायरल संक्रमण मंकीपॉक्स, लगभग कोरोना की तरह ही एक से दूसरे में फैल सकता है। मंकीपॉक्स के मरीज के संपर्क में आने पर इससे दूसरों को भी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। चूंकि इस बीमारी में बुखार और शरीर पर दाने निकल आते हैं तो क्या अगर किसी को ऐसा लक्षण दिखे तो उसे मान लेना चाहिए कि मंकीपॉक्स हो गया है। इस पर विशेषज्ञों ने रोकथाम, बचाव संबंधी सुझाव दिए हैं।


वायरल बीमारी : एम्स में डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के अनुसार मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जैसे पहले के समय में स्मॉलपॉक्स होता था या कुछ समय पहले तक चिकनपॉक्स होता रहा है। यह एक वायरल संक्रमण है हालांकि सेल्फ लिमिटेड है। इसके लक्षणों की बात करें तो इस बीमारी में बुखार के साथ त्वचा पर रैशेज होते हैं जो कि फफोले की तरह दिखते हैं। ये चेहरे से शुरू होकर शरीर के बाकी हिस्सों में फैलते हैं।


मंक्की पॉक्स खतरा इनसे : डा. निश्चल के अनुसार देखा जाए तो जिनका यात्रा का इतिहास है, उस देश से आया है, जहां ये फैला हुआ या है या व्यक्ति उन लोगों के संपर्क में रह चुका है, जिन्हें मंकीपॉक्स हुआ हो तो उन्हें मंकीपॉक्स होने का खतरा रहता है। अगर ऐसे कनेक्शन वाला कोई भी बुखार का मरीज आता है, जिसके शरीर पर दाने या फफोले भी हो रखे हैं, गर्दन के लिंफ नोड्स में सूजन है, तो ऐसी स्थिति में मंकीपॉक्स के संक्रमण का खतरा मानते हैं।


शरीर पर दाने का मतलब मंकीपॉक्स : आईएचएफ के अध्यक्ष डॉ. आरएन कालरा के अनुसार यह बीमारी हमारे देश में कॉमन नहीं है। यहां मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज भी बहुत नहीं आए हैं। मान लीजिए अगर आप घर में बैठे हैं और आपको बुखार आ जाता है, शरीर पर दाने निकल आते हैं, तो इसका ये मतलब नहीं है कि आपको मंकीपॉक्स हो गया। भारत जिन बीमारियों का प्रिवलेंस बहुत ज्यादा है जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि में भी बुखार के साथ रैशेज हो सकते हैं।
इलाज : सफदरजंग अस्पताल में डिपार्टमेंट आफ कम्यूनिटी मेडिसिन के चीफ डॉ. जुगल किशोर के अनुसार इलाज से भी ज्यादा इसका बचाव जरूरी है। इस बीमारी में भी कोविड की तरह लक्षणों के आधार पर इलाज दिया जाता है। अगर बुखार है तो पैरासीटामोल देकर बुखार कम करेंगे। मरीज को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करेंगे। अगर फफोले इन्फेक्टेड नहीं हैं तो कु छ करने की जरूरत नहीं है। मैक्स के डॉ. विवेका कुमार ने कहा कि दाने खुद ही ठीक हो जाएंगे। सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द है तो भी दवा से कंट्रोल किया जा सकता है। कई बार रेस्पिरेटरी लक्षण जैसे खांसी आदि हो जाती है तो भी सिम्टोमैटिक ट्रीटमेंट ही देंगे।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर अब ’प्रहरियों‘ की भी नजर
Next Post: तूफान ’शानशान‘ के कारण टोक्यो में जन जीवन अस्त व्यस्त

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme