Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
walk

एक हफ्ते में कितना चलें पैदल हर उम्र का अलग है हिसाब ?

Posted on September 3, 2024September 3, 2024 By Chhavi Singh

एक रिसर्च का दावा है कि एक हफ्ते में कम से कम तीन बार 5000 कदम से ज्यादा चलने वालों की जिंदगी खुशहाल और लंबी हो सकती है! लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मोटापा, डिप्रेशन आदि से भी बचा जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए मेहनत करने का इरादा तो हर किसी के मन में पनपता है, लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में समय की बड़ी मार है। इन तमाम चुनौतियों का रामबाण है पैदल चलना।

मॉर्डन युग में अब ज्यादातर लोगों के हाथ में स्मार्ट वॉच पहनने का चलन है। इसके कई फायदे हैं, समय दिखाने के अलावा इसमें पल्स रेट से लेकर आपने पूरे दिन में कितने कदम चले इसका हिसाब भी रखता है। लोग उसे देख तसल्ली से कहते हैं चलो इतने स्टेप्स (कदम) तो पूरे हुए। फिर भी अच्छी सेहत रखने के लिए कितने कदम चलने चाहिए इसे लेकर हमेशा बहस होती रही है। एक दिन में 10 हजार कदम चलना बेस्ट माना गया है, लेकिन उम्र के हिसाब से हर किसी के लिए कदमों की संख्या अलग-अलग है।

कुछ महीने पहले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक शोध से पता चला कि दो साल तक प्रति सप्ताह तीन बार कम से कम 5,000 कदम चलने की आदत को बनाए रखने वाले शख्स की उम्र तीन साल और बढ़ सकती है। इतना ही नहीं वर्जिश से जुड़े एक्स्ट्रा खर्चे में भी लगभग 13% तक की कमी आ सकती है। रोजाना पैदल चलने से कई तरह के फायदे होते हैं, जैसे कि शरीर एक्टिव रहता है और हम दिनभर के कामों को आसानी से कर पाते हैं। पैदल चलने से हृदय गति में सुधार होता है और रक्तचाप भी कम होता है। जोड़ों के दर्द में आराम भी मिलता है। पैदल चलने से चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं में भी काफी हद तक राहत मिलती है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: चंपई सोरेन की भाजपा में एंट्री से पार्टी को संभावित लाभ और नुकसान दोनों का सामना करना पड़ सकता है
Next Post: विटामिन B-12 भी है जरूरी, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया