Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
champai soren

झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनेगी : चंपई सोरेन

Posted on September 4, 2024September 4, 2024 By Sanchar Times News

चंपई सोरेन ने ‘जय श्रीराम‘ के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की

सरायकेला। भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार को पहली बार सरायकेला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। चंपई सोरेन ने ‘जय श्रीराम‘ के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण खतरे में आए आदिवासी समुदाय के हक की लड़ाई लड़ रही है।

सरायकेला जिला भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि घुसपैठ के कारण संथाल आदिवासियों के गांव खाली हो रहे हैं, उनकी जमीनें लूटी जा रही हैं। हम सभी को इस मुद्दे पर भाजपा की लड़ाई के साथ खड़ा होना होगा। सरायकेला में स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित चंपई सोरेन ने कहा कि यह झारखंड में परिवर्तन की लहर है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होना निश्चित है।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में विकास की लहर चल रही है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही विकास की गति तेज होगी। चंपई सोरेन ने 30 अगस्त को रांची में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद वह बुधवार को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला पहुंचे। उनके स्वागत में भारी भीड़ उमड़ी। तितिरबिला इमली चौक से लेकर सरायकेला भाजपा कार्यालय तक निकले काफिले में दो हजार से भी ज्यादा कार, हजारों बाइक और अन्य गाड़ियों पर सवार लोग शामिल थे। जिला भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणोश महाली, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, पूर्व विधायक मंगल सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। चंपई सोरेन ने बुधवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा किया।

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव को योगी सरकार ने महिला आयोग में उपाध्यक्ष नियुक्त किया
Next Post: कोरोना का ऐसा टीका लगवाया, जिसकी वजह से चलते-फिरते मर रहे लोग : हेमंत सोरेन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया