Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
seeds

सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं फ्लैक्स सीड्स

Posted on September 14, 2024September 14, 2024 By Chhavi Singh

अलसी वजन को कम करने में जरा भी आलस नहीं करती। नियमित सेवन से वेट कंट्रोल होता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके मेटाबोलिज्म को सही कर वेट लॉस प्रोसेस को तेज कर देता है। यह बार-बार लगने वाली भूख को भी कम कर देता है।


ST.News Desk : हर कोई चाहता है कि वह हमेशा स्वस्थ हो और शारीरिक परेशानी से बचा रहे। इसके लिए हम कई ऐसी खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते है, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। हमें अपनी भोजन की थाली में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल पाते, जिनकी कमी को पूरा करने के लिए हमें रोजमर्रा के भोजन से अलग भी कुछ लेने की आवश्यकता होती है।


ऐसे ही गुणों का अंबार फ्लैक्स सीड्स यानि अलसी में होता है। बाजार में कई तरह के सीड्स (बीज) उपलब्ध हैं मगर सेहत के लिए फ्लैक्स सीड्स बेहतरीन हैं। काली, गेहरे भूरे रंग की अलसी को तीसी भी कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसका सेवन कैसे करें कैसे न इसे लेकर भी नियम हैं। शायद कई लोग इस बात से अनजान हो कि फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) को हमेशा भूनकर ही इस्तेमाल में लेना चहिए, नहीं तो फायदा नहीं होता। यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है। दादी नानी के जमाने से भारतीय मिट्टी में रचा बसा बीज है। यानि ऐसा बीज जिसे खाने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह की भी जरूरत नहीं। बस घर के बड़े बुजुगरे की सलाह से काम बन सकता है। बच्चे से लेकर बूढे, पुरुष हो या फिर महिलाएं सबके लिए फायदेमंद है ये। फ्लैक्स सीड्स का सबसे बड़ा गुण यह है कि यह आपको भरपूर एनर्जी देते हैं।

अगर आप पूरे दिन थकान महसूस करते है तो शाम को भूने हुए सीड्स को खा लें बस कुछ ही पलों में एनर्जी री गेन! भुने हुए अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो थकान को दूर करता है। वहीं यह शरीर को बूस्ट करने के साथ -साथ ब्रेन को भी बूस्ट करने को काम करते है। बता दें कि अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके दिमाग को तेज करने में मदद कर सकते हैं। यह बीज व्यक्ति की सोचने और समझने की शक्ति को और बढ़ा देते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है।

अगर आप एक चम्मच भुने हुए अलसी के बीजों का रोजाना सेवन करते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल खुद ब खुद घट जाता है। इसका सबसे बड़ा और चमत्कारिक गुण यह है कि अलसी वजन को कम करने में जरा भी आलस नहीं करती। नियमित सेवन से वेट कंट्रोल होता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके मेटाबोलिज्म को सही कर वेट लॉस प्रोसेस को तेज कर देता है। यह बार-बार लगने वाली भूख को भी कम कर देता है। अगर आपका भी पेट रोज सुबह अच्छे से साफ नहीं होता तो आपको अलसी के बीज जरूर लेने चहिए। फाइबर की अच्छी मात्रा होने के चलते यह कब्ज को खत्म करने का काम करते हैं। यह स्किन और बालों में भी जान डाल देते है। इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड, बालों और त्वचा के लिए वरदान है। यह डैमेज बालों में चमक लाने का काम करते है। अलसी में मौजूद मैग्नीशियम आपके तनाव को कम कर साउंड स्लीप में मदद करते हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: बोले मनोज तिवारी, दिल्ली को कितना दर्द दोगे, ये जनता पूछना चाहती है
Next Post: 1 नवम्बर को रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया