Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
mahima

51 वर्ष की हुई महिमा चौधरी

Posted on September 14, 2024September 14, 2024 By Chhavi Singh

मुंबई (वार्ता)। जानी-मानी अभिनेत्री महिमा चौधरी आज 51 वर्ष की हो गई। महिमा चौधरी का जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 13 सितम्बर 1973 को हुआ था। उन्होंने दसवीं कक्षा तक कुर्सिओंग में डॉवहिल में पढ़ाई की और बाद में दार्जिलिंग के लोरेटो कॉन्वेंट में चली गई । उन्होंने स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिता में‘मिस दार्जिलिंग’का खिताब जीता। महिमा ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1997 में प्रदर्शित सुभाष घई की ब्लॉककबस्टर फिल्म परदेस से की। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। अपनी पहली रिलीज परदेस से पहले , उन्होंने अपने निर्देशक सुभाष घई की सिफारिश पर अपना नाम बदलकर महिमा चौधरी रख लिया , जो मानते थे कि ‘एम’ अक्षर उनकी फिल्मों में अग्रणी अभिनेत्रियों के लिए भाग्यशाली होता है।


वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म धड़कन में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए महिमा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। वर्ष 2006 में शादी करने के बाद महिमा चौधरी ने फिल्मों में काम करना कुछ कम कर दिया था। जब महिमा काम कर रही थीं, उसी दौरान उनका एक भयानक एक्सीडेंट भी हुआ था। फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग के दौरान महिमा चौधरी का कार एक्सीडेंट हुआ था। उस दौरान उनके चेहरे में कांच के टुकड़े धंस गए थे। उस दौरान महिमा के चेहरे से कांच के 67 टुकड़े निकाले गए थे। वर्ष 2006 में महिमा ने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन वर्ष 2013 में दोनों का तलाक हो गया। महिमा की एक बेटी है जिसका नाम आर्यना है।
महिमा की जिंदगी में सिर्फ एक्सीडेंट ही नहीं, बल्कि एक और बड़ा चैलेंज ब्रेस्ट कैंसर के रूप में आया, लेकिन महिमा ने हिम्मत नहीं हारी और इस बीमारी से भी लड़ाई जीती। महिमा ने अपनी बेटी आर्यना का जिक्र करते हुए बताया था कि जब वो कैंसर से परेशान थीं, तब उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया था, जिससे उनकी मम्मी को कोविड 19 का खतरा न हो। महिमा चौधरी अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में महिमा, कंगना रनौत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। महिमा ने फिल्म इमरजेंसी में पुपुल जयकर का किरदार निभाया है। पुपुल जयकर एक लेखिका थीं और श्रीमती इंदिरा गांधी की बहुत करीबी दोस्त थी। उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी की आत्मकथा भी लिखी हैं। महिमा चौधरी ने अपने सिने करियर में लगभग 35 फिल्मों में अभिनय किया है। उनके करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ हैं दाग द फायर, कुरुक्षेत्र, दिल क्या करे, लज्जा, दीवाने, खिलाड़ी 420, ओम जय जगदीश, दिल है तुम्हारा, सौतन, सहर, सैंडविच और बागबान आदि।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: बुकिंग.कॉम ने यात्रा को बनाया आसान : सोनाक्षी
Next Post: सभी के लिए आप पीएम यानी प्रधानमंत्री हो लेकिन हमारे लिए ‘परम मित्र’ : कथुनिया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया