Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
kathunia

सभी के लिए आप पीएम यानी प्रधानमंत्री हो लेकिन हमारे लिए ‘परम मित्र’ : कथुनिया

Posted on September 14, 2024September 14, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। ‘बाकी लोगों के लिए आप पीएम मतलब प्रधानमंत्री हैं लेकिन हम सभी पैरा एथलीटों के लिए आप पीएम यानी परम मित्र हैं।’ दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता चक्काफेंक खिलाड़ी योगेश कथुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान यह बात कही। भारतीय पैरा एथलीटों ने पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीते जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य शामिल हैं।

भारतीय दल मंगलवार को लौटा और प्रधानमंत्री मोदी ने उनका अपने आवास पर अभिनंदन किया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से पैरालंपिक में उनके अनुभव साझा करने को कहा। पुरुषों की चक्काफेंक एफ56 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले कथुनिया ने कहा, ‘प्रदर्शन में निरंतरता आपकी वजह से आई है। आपके द्वारा शुरू की गई योजनाओं की वजह से यह संभव हुआ। हर किसी के लिए पीएम का मतलब प्रधानमंत्री लेकिन हमारे लिए आप परम मित्र हैं।’
इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं इस पर गर्व महसूस करता हूं। मैं भी आप सभी के साथ मित्र की तरह काम करना चाहता हूं।’ लगातार दूसरे पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा कि टोक्यो में स्वर्ण जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से किया वादा निभाकर उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। तब मैं टोक्यो से स्वर्ण जीतकर आया तो आपने मुझसे वादा लिया था कि ऐसे दो स्वर्ण और चाहिए। तो सर यह दूसरा स्वर्ण आपके लिए है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन 20 अगस्त को आपसे बात करने के बाद मुझे प्रेरणा मिली। मैं अपनी टीम की ओर से आपको धन्यवाद देता हूं क्योंकि हमें लगा कि पदक के साथ लौटेंगे तो आपसे मिल सकेंगे, आपसे बात कर सकेंगे।’ दृष्टिबाधित जूडो में भारत को पहली बार कांस्य पदक दिलाने वाले कपिल परमार ने कहा, ‘मैंने 2021 से अब तक 16 प्रतिस्पर्धाएं खेली और कई पदक जीते। मेरा डर निकल गया था। कोचों को भी धन्यवाद दूंगा क्योंकि दृष्टिबाधित को संभालना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। उनके हाथ पकड़कर ही मुकाम तक पहुंचते हैं।’
प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एथलीटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों का दिव्यांगों के प्रति नजरिया बदला है। उन्होंने कहा, ‘ईर ने आपको अतिरिक्त क्षमता दी है भले ही आपको कुछ शारीरिक परेशानी हो। आप जीत या हार से नहीं डरते। आप पर कोई बोझ नहीं है और यही आपका सबसे बड़ा गुण है।’ उन्होंने कहा, ‘आपके जरिए मैं देश में सांस्कृतिक बदलाव देख रहा हूं। मैं लोगों के आपको देखने का नजरिया बदलना चाहता हूं। नजरिया बदल रहा है। आपके योगदान से समाज में बड़ा बदलाव आ रहा है। आपने सभी दिव्यांगों में यह भरोसा पैदा किया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। पदक मायने नहीं रखता। आपको बहुत बधाई।’

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कोचों और सहयोगी स्टाफ की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘हर खेल में सहयोगी स्टाफ का काफी महत्व है जिन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ती है। पैरा एथलीटों के साथ तो खास तौर पर। इसके लिए समर्पण चाहिए। पैरा एथलीटों के कोचों के पास असाधारण कौशल है क्योंकि आप सामान्य खिलाड़ियों को तो तकनीक सिखा सकते हैं लेकिन पैरा एथलीटों को जीवन का तरीका सिखाते हैं।’

पुरुषों की भालाफेंक एफ41 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवदीप सिंह की प्रधानमंत्री ने खास तौर पर तारीफ की। बौने कद के नवदीप ने भाला फेंकने वाले अपने बाजू पर प्रधानमंत्री का आटोग्राफ भी लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को कैप पहनानी चाही तो प्रधानमंत्री मोदी नीचे बैठ गए और कहा कि ‘दिखाई दे कि तुम मुझसे बड़े हो।’ मोदी को भुजाहीन पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने आटोग्राफ वाली टीशर्ट भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज मुझे शीतल का आटोग्राफ मिल गया है।’

खेल

Post navigation

Previous Post: 51 वर्ष की हुई महिमा चौधरी
Next Post: नोएडा : ओवर टेक कर रोकी कार, मारपीट कर लूट दस हजार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया