Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
shekh hasina

शेख हसीना समेत 58 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Posted on September 16, 2024September 16, 2024 By Sanchar Times News

ढाका। बांग्लादेश में पिछले महीने हुई हिंसक झड़प के दौरान एक छात्र की हत्या के प्रयास के आरोप में देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 58 अन्य के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया गया है। मीडिया में रविवार को जारी खबर में यह जानकारी दी गई। देश की पूर्व प्रधानमंत्री (76) के खिलाफ दर्ज मामलों की श्रृंखला में यह नवीनतम मामला है।
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण पण्राली में सुधार को लेकर छात्रों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं। बांग्लादेश के अंग्रेजी समाचार पत्र ‘डेली स्टार‘ में प्रकाशित खबर में बताया गया कि फहीम फैजल (22) ने यह मामला दर्ज कराया है।

फहीम ने दावा किया कि हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने से एक दिन पहले चार अगस्त को दिनाजपुर में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान उसपर गोलियां चलाई गई थीं जिससे वह घायल हो गया था। खबर में बताया गया कि फहीम द्वारा दर्ज कराए गए मामले के बाद हसीना के खिलाफ अब तक दर्ज कराए गए मामलों की संख्या 155 हो गई है। जिसमें हत्या के 136, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण के तीन, हत्या के प्रयास के आठ और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। मामले के तहत दर्ज बयान के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर आग्नेयास्त्रों और हथियारों से हमला किया गया था जिसके कारण फहीम को कई चोटें आईं। इस मामले में हसीना, पूर्व सचेतक इकबालुर रहीम और दिनाजपुर सदर उपजिले के अध्यक्ष इमदाद सरकार सहित 59 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत से दूर हुई गलतफमियां : मालदीव
Next Post: फ्लाइट में हुई देरी तो तमन्ना ने खोज निकाला ‘1989 वाला मूड’

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया