Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
bidej

बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा की सराहना की

Posted on September 22, 2024 By Chhavi Singh

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले महीने की गई यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा और उनके दिए शांति संदेश की सराहना की। बाइडन और मोदी ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान व्यापक विषयों पर वार्ता की और इस दौरान युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की स्थिति सहित वैिक चुनौतियों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका आए हैं। बाइडन ने शनिवार दोपहर डेलवेयर के विलंिमगटन में अपने निजी आवास में मोदी की मेजबानी की।विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यू्क्रेन संकट से निपटने संबंधी एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि संघर्ष के सभी पक्षों से जुड़े लोगों के साथ ‘‘बहुत महत्वपूर्ण’’ बातचीत जारी है। बैठक के संबंध में जारी संयुक्त तथ्य-पत्र के अनुसार, वार्ता के दौरान बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री से कहा कि अमेरिका भारत की महत्वपूर्ण आवाज को प्रतिंिबबित करने के लिए वैिक संस्थाओं में सुधार की पहल का समर्थन करता है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव करके भारत को स्थायी सदस्य बनाने की मांग भी शामिल है।

मोदी और बाइडन की वार्ता मुख्य रूप से द्विपक्षीय संबंधों पर केंद्रित रही, लेकिन दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष औरंिहद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित प्रमुख वैिक चुनौतियों पर भी चर्चा की। तथ्य-पत्र में कहा गया कि राष्ट्रपति बाइडन ने वैिक मंच पर भारत की अग्रणी भूमिका, विशेष रूप से जी-20 और ‘ग्लोबल साउथ’ में मोदी के नेतृत्व और स्वतंत्र, मुक्त एवं समृद्धंिहद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए ‘क्वाड’ को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता की ‘‘अत्यधिक सराहना’’ की।इसमें कहा गया कि भारत कोविड-19 वैिक महामारी से निपटने के वैिक प्रयासों में सहयोग करने से लेकर दुनिया भर में संघर्षं के विनाशकारी परिणामों से निपटने तक बड़ी चुनौतियों का समाधान करने की कोशिशों में सबसे आगे है। तथ्य-पत्र में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं के लिए उनकी सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी।

उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग सहित यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता और मोदी के शांति संदेश की भी सराहना की..।’’ समझा जाता है कि मोदी ने बाइडन को जुलाई में मास्को और पिछले महीने कीव की अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री से जब संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष पर किस हद तक चर्चा हुई और क्या भारतीय पक्ष ने किसी तरह के शांति प्रस्ताव का उल्लेख किया, उन्होंने केवल इतना कहा कि नयी दिल्ली वार्ताओं में शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात पर पुन: जोर देना चाहता हूं कि हम सभी पक्षों के वार्ताकारों के साथ निरंतर बातचीत में शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है कि लोग इन वार्ताओं में भारत की भागीदारी को महत्व देते हैं और हम कई वार्ताकारों से बात करने में सक्षम हैं। मौजूदा चरण में इसके कोई परिणाम निकलने वाले नहीं हैं, क्योंकि अब भी काफी काम किया जाना बाकी है।’’ उन्होंने कहा कि इस समय, इस संघर्ष के सभी पक्षों के विभिन्न लोगों के साथ बहुत महत्वपूर्ण बातचीत हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा के दौरान उसके राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा था कि यूक्रेन और रूस को बिना समय बर्बाद किए साथ बैठकर युद्ध को समाप्त करना चाहिए तथा भारत क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए ‘‘सक्रिय भूमिका’’ निभाने को तैयार है।

तथ्य पत्र में कहा गया है कि अपनी बैठक में मोदी और बाइडन ने पश्चिम एशिया में उन महत्वपूर्ण समुद्री मागरें सहित सभी मागरें में नौवहन की स्वतंत्रता और वाणिज्य की सुरक्षा के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की, जहां भारत 2025 में अरब सागर में समुद्री मागरें को सुरक्षित करने के लिए संयुक्त समुद्री बलों के साथ काम करते हुए संयुक्त कार्य बल 150 का सह-नेतृत्व संभालेगा। इसमें कहा गया कि नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए कि पृथ्वी के लिए अधिक स्वच्छ, समावेशी, अधिक सुरक्षित और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण के प्रयासों की सफलता के वास्ते अमेरिका-भारत के बीच निकट साझेदारी महत्वपूर्ण है। तथ्य-पत्र में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी ने हरित ऊर्जा अनुप्रयोगों और अगली पीढी के दूरसंचार, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उन्नत संवेदन, संचार और विद्युत इलेक्ट्रॉनिक पर केंद्रित एक नया सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए अहम व्यवस्था किए जाने की सराहना की।’’

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सुरक्षा एवं नवोन्मेष(आईटीएसआई) कोष के संबंध में अमेरिकी विदेश मंत्रालय और भारत सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच नयी रणनीतिक साझेदारी की भी सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मोटर वाहन बाजारों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने के मकसद से उठाए गए कदमों का स्वागत किया, जिसमें वैिक बाजारों में निर्यात के लिए विनिर्माण के वास्ते अपने चेन्नई संयंत्र का उपयोग करने के लिए फोर्ड मोटर कंपनी द्वारा आशय पत्र प्रस्तुत करना भी शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रेलवे त्योहारों के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कसेगा शिंकजा
Next Post: संयुक्त संसदीय समिति को वक्फ विधेयक पर 1.2 करोड़ से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया