नई दिल्ली। लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में इस महीने की शुरूआत में भर्ती एमपॉक्स के एक मरीज को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। मरीज को शनिवार को छुट्टी दे दी गई। हरियाणा के हिसार का रहने वाला 26 वर्षीय मरीज करीब 12 दिन तक अस्पताल में एमपॉक्स मामलों के लिए बने आपदा वार्ड में भर्ती था। मरीज को 8 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चिकित्सकों ने 8 सितंबर को उसमें रोग की पुष्टि की थी।
अस्पताल के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि एमपॉक्स के एकमात्र मरीज को 21 सितंबर को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में 20 पृथक-कक्ष हैं जिनमें से 10 एमपॉक्स के संदिग्ध मामलों के लिए और शेष उन मरीजों के लिए हैं जिनमें एमपॉक्स की पुष्टि हुई है। गुरुतेग बहादुर अस्पताल और बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में एमपॉक्स के संदिग्ध रोगियों और जिनमें रोग की पुष्टि हुई है, उनके लिए 5-5 कमरे निर्धारित किए गए हैं। वि स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी और दूसरी बार अफ्रीका के कई हिस्सों में वायरस के प्रसार के मद्देनजर पिछले महीने एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किया था।






















