Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
hema

देव आनंद की यादों में खोई अभिनेत्री हेमा मालिनी

Posted on September 27, 2024September 27, 2024 By Sanchar Times News

अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी ने दिवंगत अभिनेता देव आनंद को उनकी जयंती पर याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उन फिल्मों की कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों ने साथ काम किया था। उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट लिखते हुए दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी यादों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने लिखा, मेरे पास देव साहब की बहुत प्यारी यादें हैं। वह मेरी दूसरी बड़ी फिल्म में अभिनेता थे। मैं बेहद घबराई हुई थी, लेकिन उन्होंने मुझे जल्द ही सहज कर दिया और मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे कि वह मेरे दोस्त हों। उनका यह सहज रवैया बाद तक जारी रहा,जो मुझे प्रेरित करता रहा। उन्होंने कहा, जब वे आस-पास होते थे, तो मैं कभी भी उदास महसूस नहीं करती थी। उनका मुझे ‘हेमा’ कहना आज भी मेरे कानों में गूंजता है। मैं वास्तव में उन्हें एक असाधारण व्यक्ति के रूप में प्यार करती थी और आज भी उनकी गर्मजोशी भरी मौजूदगी को याद करती हूं। जन्मदिन की शुभकामनाएं देव साहब।


यह देव आनंद की 101वीं जयंती है, जिन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ताकतों में से एक माना जाता है। पिछले साल फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने एनएफडीसी-एनएफएआई के साथ मिलकर देव आनंद 100 – फॉरएवर यंग नामक एक विशेष फिल्म महोत्सव और उनकी जन्म शताब्दी मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस महोत्सव में भारत के 30 शहरों में उनकी चार क्लासिक फिल्में दिखाई गईं, जिनमें सीआईडी, गाइड, ज्वेल थीफ और जॉनी मेरा नाम शामिल हैं। एनएफडीसी-एनएफएआई द्वारा फिल्मों को 4के रिज़ॉल्यूशन में रीस्टोर किया गया। देव आनंद का करियर छह दशकों से ज्यादा लंबा रहा। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा पुरस्कार अपने नाम किए है। उन्हें चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं, जिनमें दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए हैं।

Post Views: 3
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: मथुरा व प्रयागराज के मंदिरों में मिठाई नहीं अब फल मेवा, मिश्री
Next Post: मुंबई की बारिश का आनंद ले रहीं काजोल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया