Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
aman

अब नहीं दिखेगा आशुतोष अमन का जलवा, धोनी स्टाइल में लिया संन्यास

Posted on October 4, 2024October 4, 2024 By Chhavi Singh

अपने पहले ही सीजन में 68 विकेट लेकर बिशन सिंह बेदी के ऑलटाइम रिकॉर्ड को तोड़ देने वाले आशुतोष अमन का जलवा अब क्रिकेट मैदान पर नहीं दिखेगा। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। इसकी सूचना उन्होंने बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) को ईमेल कर दे दी है।
आशुतोष अमन के संन्यास लेने के बाद बिहार को अब नये कप्तान की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए कई दावेदार हैं। बीसीसीआई का घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू हो चुका है और रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में बिहार को 11 अक्टूबर को उतरना है। ऐसे में उनकी जगह जो भी लेगा, उसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।


बिहार की 2018-19 में लगभग 18 साल बाद भारतीय क्रिकेट में वापसी हुई थी। तब से हर साल नये और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ आशुतोष ने बिहार को आगे ले जाने का अथक प्रयास किया है। इसमें बीसीए को भी श्रेय दिया जाना चाहिए जिसने इस खिलाड़ी पर पूरा विास जताया।


पिछले छह साल से बिहार क्रिकेट को अपने कंधों पर ले जाने वाले आशुतोष अमन ने इस अवधि में कई उतार-चढाव देखे। लेकिन एमएस धोनी स्टाइल में सही समय पर संन्यास का फैसला किया। बिहार को 2022-23 में प्लेट ग्रुप का चैंपियन बनाकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के एलिट ग्रुप में पहुंचाने वाले इस कप्तान का हालांकि पिछले दो सीजन में खुद का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुकूल नहीं रहा, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम एलिट ग्रुप में बनी रही।
उन्होंने राष्ट्रीय सहारा से बातचीत में कहा कि अब नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। हमने बहुत खेल लिया और सही समय पर संन्यास का फैसला लिया है। उनका मानना है कि इतने दिनों तक बिहारवासियों, बिहार क्रिकेट संघ और गया जिला क्रिकेट संघ का साथ मिला जिसे कभी नहीं भूल पाऊंगा। यह पूछे जाने पर कि अब आप नहीं खेल रहे हैं तो कप्तानी किसे सौंपी जायेगी, 38 साल के आशुतोष अमन ने कहा कि यह फैसला तो सेलेक्टर्स को करना है। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरा विचार है-शकीबुल गनी और बिपिन सौरभ समेत कुछ और प्लेयर हैं जिन्हें कमान सौंपी जा सकती है।


वैभव सूर्यवंशी के बारे में आशुतोष अमन ने कहा कि वह अच्छा खेल रहा है। अग्रेसिव बैटिंग करता है जो आज की डिमांड है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वैभव सूर्यवंशी और आगे जायेंगे और ऐसा पहली बार हो रहा है जब हाल के दिनों में बिहार की ओर से खेलते हुए कोई क्रिकेटर यहां तक पहुंचा है। यह दर्शाता है कि बिहार में प्रतिभा है। आशुतोष भोजपुरी में टीवी पर कमेंट्री कर रहे हैं और इस क्षेत्र में आगे जाने की चाहत रखते हैं। यह पूछने पर कि आप तो मगही क्षेत्र के रहने वाले हैं फिर भोजपुरी में कमेंट्री कैसे कर लेते हैं, के जवाब में आशुतोष अमन ने कहा कि गया जिले के जिस मोहल्ले में हम रहते हैं, वहां हमारे एक पड़ोसी भोजपुरी बोलने वाले हैं। बचपन में उनसे सीखा था। शुरू में कुछ दिक्कत हुई थी पर धीरे-धीरे सब ठीक हो गया।

खेल

Post navigation

Previous Post: रितेश पांडेय का देवी गीत ‘मईया के पचरा’ रिलीज
Next Post: दिल्ली में तेजी से बढ रहे डेंगू, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू के मामले

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया