Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
sikhar

एशियाई खेलों के लिए टीम से बाहर किए जाने से थोड़ा हैरान था : शिखर धवन

Posted on August 10, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। भारत के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन भारत की एशियाई खेलों की टीम से बाहर किए जाने से थोड़े हैरान थे लेकिन वह निकट भविष्य में राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए दृढ़ हैं। शीर्ष खिलाड़ी घरेलू सरजमीं पर होने वाले वनडे वि कप की तैयारियों में व्यस्त हैं और बीसीसीआई ने सितम्बर-अक्टूबर में होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए युवाओं की टीम घोषित कर दी।
इस 37 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज के चीन में होने वाले एशियाड के लिए टीम की अगुआई करने की उम्मीद की जा रही थी क्योंकि यही भूमिका वह 10 महीने पहले तक निभा रहे थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नहीं चुना और रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान घोषित किया। धवन ने कहा, ‘जब मेरा नाम एशियाई खेलों के लिए टीम में नहीं था, मैं थोड़ा हैरान था। लेकिन फिर मुझे लगा कि उनकी सोचने की प्रक्रिया अलग होगी, आपको इसे स्वीकार करना होगा। खुश हूं कि रुतु (गायकवाड़) टीम की अगुआई करेगा। इसमें सभी युवा खिलाड़ी हैं, मुझे पूर भरोसा हे कि वे अच्छा करेंगे।’
शुभमन गिल शीर्ष बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा के साथ जुड़ गए हैं तो ऐसा लगता है कि भारतीय टीम अब धवन को पीछे छोड़ चुकी है क्योंकि वह दिसम्बर 2022 में बांग्लादेश दौरे के बाद से वनडे टीम से बाहर किए जाने तक वनडे प्रारूप के खिलाड़ी बन गए थे। पिछले दशक से भारत के शीर्ष वनडे बल्लेबाजों में शुमार धवन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा लेकिन अगर कोई मौका मिलता है तो वह इसके लिए तैयार रहेंगे।
धवन ने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से तैयार रहूंगा (वापसी के लिए)। इसलिये मैं खुद को फिट रखे हूं (ताकि जब भी मौका मिले मैं तैयार रहूं)। हमेशा मौका रहता है, भले ही एक प्रतिशत हो या फिर 20 प्रतिशत।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अब भी ट्रे¨नग में मजा आता है और मुझे खेल में आनंद मिलता है, ये चीजें मेरे नियंतण्रमें हैं, जो भी फैसला हुआ, मैं उसका सम्मान करता हूं।’ धवन अब भी केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर हैं और काफी समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बिताते हैं।

खेल

Post navigation

Previous Post: सिंधू, सात्विक-चिराग की जोड़ी को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में बाई मिली
Next Post: भारत आगामी वनडे विश्व कप में आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब : रोहित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया