Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
a kejriwal

केजरीवाल की चुनौती : पीएम मोदी 22 राज्यों में बिजली मुफ्त करें, मैं चुनाव में समर्थन दूंगा

Posted on October 6, 2024October 6, 2024 By Chhavi Singh

गुजरात में 30 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं किया

ST.News Desk : आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजग शासित 22 राज्यों में बिजली मुफ्त कर देते हैं, तो वह और उनकी पार्टी भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, लेकिन एक भी ऐसा राज्य नहीं बता सकते जहां उन्होंने बिजली मुफ्त की हो। गुजरात में 30 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं किया।”

उन्होंने आगे कहा, “मोदी जी, अगली साल 17 सितंबर को आप रिटायर होने वाले हैं। मैं चुनौती देता हूं कि एक साल में ऐसा काम करके दिखाएं जो दिल्ली में हुआ है। जब आप रिटायर होंगे, लोग यही कहेंगे कि आपने 10 साल में कुछ नहीं किया।”

केजरीवाल ने भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकारों की नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा, “डबल इंजन अब फेल हो गया है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से भाजपा की सत्ता बाहर जा रही है। लोग समझ चुके हैं कि डबल इंजन का मतलब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है।”

उन्होंने यूपी में भी भाजपा के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार ने कुछ अच्छा किया होता, तो लोकसभा चुनाव में उनकी सीटें आधी नहीं होतीं।

इस तरह, केजरीवाल ने मोदी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला करते हुए आगामी चुनावों के लिए अपनी तैयारी को और मजबूत किया।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: सिरमौर में जेपी नड्डा का भाषण : मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र, कांग्रेस पर तीखा हमला
Next Post: हरियाणा के एग्जिट पोल: कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी, सीएम उम्मीदवार पर चर्चा तेज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया