Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
migrain

माइग्रेन से हैं परेशान जानें क्या हैं कारण, लक्षण और उपाय

Posted on October 12, 2024October 12, 2024 By Chhavi Singh


अधिक तनाव न लें, वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखें, और उचित आहार लें


नई दिल्ली। माइग्रेन बेहद पीड़ादायक सिरदर्द है। तनाव, हार्मोनल बदलाव, अनियमित नींद माइग्रेन का कारण हो सकते हैं। सर गंगा राम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर बिभु आनंद ने इसके कारण, उपचार और बचाव को लेकर जानकारी दी है। डॉक्टर बिभु आनंद बताते हैं कि माइग्रेन एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो आमतौर पर युवतियों में अधिक देखी जाती है। इस दौरान सिर के एक हिस्से में तीखा दर्द होता है, प्राय: टेम्पोरल या फ्रंटल साइड में होता है यह दर्द पूरे सिर में नहीं होता।

आखिर वजह क्या होती है? माइग्रेन के ट्रिगर फैक्टर में शोर, अचानक तनाव या लगातार ध्वनि का संपर्क शामिल हो सकता है, जिससे मरीज को तेज सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। हालात ऐसे होते हैं कि मरीज को संभालना तक मुश्किल हो जाता है। तो फिर कंट्रोल कैसे हो? डॉक्टर आनंद कहते हैं, हम मरीजों को सलाह देते हैं कि अधिक तनाव न लें, वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखें, और उचित आहार लें। उन्होंने बताया कि कभी-कभी लोग अधिक कार्यभार के कारण ठीक से खाना-पीना छोड़ देते हैं या जरूरी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं, जिससे माइग्रेन अटैक की आशंका बढ़ जाती है। इसके शुरुआती लक्षणों की बात करें तो मरीज आंखों के पीछे या सिर के एक हिस्से में दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसे में अगर शुरुआती लक्षण दिखें तो क्या करें? डॉक्टर बिभु आनंद बताते हैं कि माइग्रेन की पहचान के लिए सबसे पहले आंखों की जांच करनी होती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य कारण नहीं है। इसके बाद इलेक्ट्रोलाइट संतुलन की जांच की जाती है।


यदि सभी परीक्षण सामान्य होते हैं, तो यह माना जाता है कि मरीज को माइग्रेन का अटैक हुआ है। माइग्रेन के उपचार में दवाओं के साथ-साथ जीवनशैली में सुधार भी बहुत महत्वपूर्ण है। डॉक्टर बिभु आनंद ने बताया कि माइग्रेन से राहत पाने के लिए ‘नेप्रोक्सन’ टेबलेट दी जा सकती है, और डोमपेरिडोन के कंबिनेशन की एक अन्य टैबलेट ‘नैक्सडोम’ भी उपयोगी होती है। लेकिन हां, अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका उपयोग करें। इसके अलावा, पर्याप्त नींद लेना और नियमित व्यायाम करना भी आवश्यक है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि यदि जीवनशैली में सुधार नहीं किया गया, तो माइग्रेन के अटैक बढ़ सकते हैं। इसलिए, उचित जीवनशैली और तनाव प्रबंधन महत्वपूर्ण है, ताकि हम माइग्रेन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से और स्क्रीन टाइम बढ़ाने से भी सिरदर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जब हम किसी काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो मस्तिष्क के अंदर सीएसएफ (सिरब्रोस्पाइनल तरल) का मार्ग प्रभावित होता है, जिससे सिरदर्द की संभावना बढ़ जाती है।


यदि हम लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं, जैसे सुबह 8-9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक, और केवल आधे घंटे या एक घंटे का ब्रेक लेते हैं, तो सीएसएफ का प्रवाह सही ढंग से नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि जैसे मोबाइल फोन अधिक उपयोग से हैंग हो जाता है, उसी तरह यदि हम अपने शरीर का अधिक उपयोग करेंगे, तो इससे माइग्रेन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। तनाव भी एक दीमक की तरह होता है, जो हमारे शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है, जिससे डायबिटीज, हाइपरटेंशन, माइग्रेन और टेंशन टाइप सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: वायु प्रदूषण रोकने को एक्शन में PMO
Next Post: दशहरे के दिन हरियाणा में भीषण हादसा : नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया