Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
bjp jmm

झारखंड की रांची विधानसभा सीट बन चुकी है हाई-प्रोफाइल सीट

Posted on November 12, 2024November 12, 2024 By Chhavi Singh

यहां से भाजपा ने 6 बार के विधायक, पूर्व स्पीकर और मंत्री रह चुके सीपी नाम से लोकप्रिय चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं JMM ने इस सीट से राज्यसभा सांसद महुआ मांजी पर भरोसा जताया है

ST.News Desk : झारखंड विधानसभा पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वहीं चुनावी नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से एक रांची सीट है। जहां पर 13 नवंबर को मतदान होना है। रांची विधानसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें कि झारखंड की रांची विधानसभा सीट हाई-प्रोफाइल सीट बन चुकी है। क्योंकि यहां से भाजपा ने 6 बार के विधायक, पूर्व स्पीकर और मंत्री रह चुके सीपी नाम से लोकप्रिय चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं JMM ने इस सीट से राज्यसभा सांसद महुआ मांजी पर भरोसा जताया है। इन दोनों ही प्रत्याशियों में पिछली बार भी मुकाबला हुआ था। तब महुआ माजी करीब 6 हजार वोटों से पीछे रह गई थीं।

भारतीय जनता पार्टी के लिए रांची सीट एक मजबूत गढ़ रहा है। 90 के दशक से लगातार यहां पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करती रही है। ऐसे में भाजपा ने अपने इस मजबूत गढ़ को बचाने के लिए चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शो कराया। भाजपा को उम्मीद है कि पीएम मोदी के शो से यहां का माहौल बदलेगा। वहीं महुआ ने बताया कि वह इस सीट से इसलिए उतरी हैं, क्योंकि पिछले 34 सालों से यह सीट भाजपा के कब्जे में रही है। इसके बाद भी पार्टी ने शहर के विकास के लिए कोई खास काम नहीं किया है। लेकिन वह रांची को एक शहर के तौर पर निखारने का काम करना चाहती हैं। साथ ही महुआ ने यह भी कहा कि इसको वह एक चुनौती के रूप में ले रही हैं।

बता दें कि रांची विधानसभा सीट से भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह और महुआ मांजी के अलावा AIMIM ने अपना एक उम्मीदवार खड़ा किया है। जोकि एक मुस्लिम चेहरा है। क्योंकि इस सीट पर तकरीबन 24 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोट हैं। वहीं 13 फीसदी से अधिक आदिवासी वोट हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह दोनों वोटर महुआ मांजी के पक्ष में जाएंगे। लेकिन ओवैसी की पार्टी के आने के बाद से अब मुस्लिम वोटों के बंटने का खतरा अधिक है।

साल 2019 के विधानसभा चुनावों की बात करें, तो झारखंड की रांची विधानसभा सीट पर चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह और महुआ मांजी के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला था। वहीं चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह को 79,522, महुआ को 73,569 और निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार शर्मा को 6,475 वोट मिले थे।

झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ‘गारंटी’ के साथ कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा है : राहुल गांधी
Next Post: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वो गोद लेने वाली माताओं के लिए मातृत्व लाभ पर अपनी नीति स्पष्ट करे

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया