Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
food copy

प्रदूषण से बचाव के लिए आहार में बदलाव जरूरी

Posted on November 21, 2024November 21, 2024 By Sanchar Times News

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में लोग प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव और सावधानियां अपना रहे हैं। इस मुद्दे पर सर गंगा राम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर बिभु आनंद ने प्रदूषण से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय साझा किए।

डॉक्टर बिभु आनंद ने बताया कि प्रदूषण की समस्या इतनी बढ़ गई है कि हम इसे पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकते, लेकिन हम इसके प्रभाव को कम करने के लिए कुछ कदम जरूर उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में प्रदूषण का स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ता है और इसमें सुधार के लिए सरकार के नियमों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि प्रदूषण से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि हम अपनी डाइट और दिनचर्या पर ध्यान दें। संतुलित आहार, सही समय पर भोजन, और प्रदूषण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाकर हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

एक बैलेंस्ड डाइट, सही टाइ¨मग और अच्छी तरह से पकाया हुआ खाना ही प्रदूषण के प्रभाव को कम कर सकता है। डॉक्टर आनंद ने खानपान की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि संतुलित आहार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए, जैसे प्रोटीन, काबरेहाइड्रेट्स, फैट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स। प्रदूषण के कारण मुख्य तौर पर फेफड़ों पर असर पड़ता है, इसलिए ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का उत्पादन करें। विशेष रूप से, सिट्रस फ्रूट्स जैसे नारंगी, आंवला, नींबू, और मौसम्मी का सेवन बढ़ाना चाहिए। ये फल विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। इस दौरान कुछ आहार को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।

डॉक्टर आनंद ने बताया कि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप इन फलों का सेवन सुबह के समय करें, खासकर नाश्ते के दौरान। इससे आपको सर्दी-जुकाम होने की संभावना कम रहती है। वह यह भी कहते हैं कि रात के समय ठंडी चीजों और फल का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: एग्जिट पोल : महाराष्ट्र व झारखंड में भाजपा आगे!
Next Post: कंगना रनौत ने शाहरुख के बेटे आर्यन को सराहा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया