Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
rape

रिपोर्टिग मैनेजर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Posted on November 23, 2024November 23, 2024 By Sanchar Times News

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने रिपोर्टंिग मैनेजर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता के पति ने मामले की शिकायत डीसीपी महिला सुरक्षा से की है। डीसीपी के आदेश पर थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित परिवार गाजियाबाद में रहता है। पीड़ित पति ने बताया कि उनकी पत्नी सेक्टर-63 स्थित एक नामी कंपनी में काम करती है। पीड़ित के अनुसार पत्नी के रिपोर्टंिग मैनेजर दिलीप कुमार अवस्थी ने लंबे समय तक पत्नी के साथ यौन उत्पीड़न किया। उनकी पत्नी 23, 24 फरवरी वर्ष 2024 को ऑफिशियल ट्रिप पर गुड़गांव गई थीं। आरोप है कि दिलीप अवस्थी ने रास्ते में कार में अश्लील गाने बजाए तथा अश्लील वीडियो चलाई। कार में कुछ और लोग भी बैठे थे। पीड़ित का आरोप है कि 16 अप्रैल 2024 को उसकी पत्नी के बिना सहमति के दिलीप ने उनकी फोटो खींची तथा छोटे कपड़े पहनने के लिए बाध्य किया। उसके बारे में अभद्र टिप्पणी की। पीड़ित के अनुसार अप्रेजल के समय बार-बार आरोपी द्वारा उनकी पत्नी से कहा गया कि वह उसे कंपनी के बाहर या उसके फ्लैट पर आकर मिले। जब पीड़िता ने इससे इंकार किया तो उसने उसके काम को गलत बताया तथा उस पर लगातार मिलने के लिए दबाव बनाता रहा।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने 13 जून को उसकी पत्नी के साथ मीटिंग रूम में तथा लिफ्ट में अश्लील हरकत की। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की जांच की जा कर रही है।

Post Views: 2
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: पंजाब उपचुनाव : आप ने तीन सीटें, कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की
Next Post: अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट का मामला- जेएलएन स्टेडियम में फैली गंदगी को दो हफ्ते में हटवाए : एनजीटी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया