Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
diljeet

अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट का मामला- जेएलएन स्टेडियम में फैली गंदगी को दो हफ्ते में हटवाए : एनजीटी

Posted on November 23, 2024November 23, 2024 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पिछले महीने गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट के बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में फैली गंदगी का संज्ञान लेते हुए स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर से कचरा हटाने का तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है। साथ ही कचरा हटाने का काम दो हफ्ते में पूरा कर लेने को कहा है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव व विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसर आयोजन स्थल पर कूड़ादान न होने की वजह से कंसर्ट में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने पिज्जा बॉक्स, पानी की बोतलें और बीयर के खाली कैन जैसा कचरा रनिंग ट्रैक पर फेंक दिया। आयोजन को काफी समय बीत चुका है। इसलिए हम दिल्ली प्रदूषण नियंतण्रसमिति (डीपीसीसी) के सदस्य सचिव को स्टेडियम की आयोजन के पहले की स्थिति को बहाल करने और वहां फेंके गए कचरे व मलबे को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं।

पीठ ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि यह मामला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की ओर इशारा करता है। कंसर्ट के बाद स्टेडियम के मैदान में टूटी हुई कांच की बोतलें, बीयर के कैन, प्लास्टिक के रैपर व अन्य कचरा फैला हुआ था। गंदगी का आलम यह था कि खिलाड़ियों ने स्टेडियम को साफ करने की कोशिश की, लेकिन काफी कचरा फैला होने के कारण उनके प्रयास व्यर्थ साबित हुए। कंसर्ट के बाद स्टेडियम का रनिंग ट्रक लगभग 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। उससे एथलीटों के प्रशिक्षण में बाधा हुई और उन्हें मुख्य स्टेडियम के बाहर कम गुणवत्ता वाले ट्रैक पर अभ्यास करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पीठ ने यह निर्देश देते हुए स्वत: संज्ञान लिए मामले को निपटा दिया। जेएलएन स्टेडियम में दिलजीत का ‘दिल-लुमिनाती’ कंसर्ट 26-27 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। इस आयोजन में 70 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: रिपोर्टिग मैनेजर पर यौन उत्पीड़न का आरोप
Next Post: महाराष्ट्र एवं झारखंड के नतीजों से कार्यकर्ताओं का संकल्प मजबूत : वीरेंद्र सचदेवा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया