Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
pv sindhu

सैयद मोदी बैडमिंटन : पीवी सिंधु व लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में

Posted on November 30, 2024November 30, 2024 By Chhavi Singh

लखनऊ। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त दो बार की चैंपियन सिंधु ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 21-15, 21-17 से हराया। वहीं 2021 वि चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21-8, 21-19 से शिकस्त दी।

दूसरे वरीय प्रियांशु राजावत ने भी पुरुष एकल में हांगकांग के एनगुयेन हाई डांग को 21-13, 21-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिंधु ने जीत के बाद कहा, ‘आज का मैच अहम था। वह भले ही निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने अपनी गलतियां सुधार ली हैं और उन्हें नहीं दोहराऊंगी। मैंने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया।’ सिंधु वि रैंकिंग में 18वें और वांग 118वें स्थान पर हैं। अब उनका सामना भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा जबकि लक्ष्य जापान के शोगो ओगावा से खेलेंगे। प्रियांशु का सामना चौथे वरीयंिसगापुर के जिया हेंग जेसन तेह से होगा।

लक्ष्य ने कहा, ‘यह अच्छा मैच था। मैं प्रदर्शन से खुश हूं। दूसरा गेम कठिन था लेकिन यह अच्छी बात है कि मैं जीत सका।’ ओडिशा ओपन 2022 विजेता हुड्डा ने अमेरिका की इशिका जायसवाल को 21-16, 21-9 से हराया। शीर्ष वरीय तनीषा क्रास्टो और अिनी पोनप्पा की जोड़ी ने भी महिला युगल के अंतिम चार में जगह बना ली। उन्होंने हमवतन प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा पर 21-12, 17-21, 21-16 से जीत दर्ज की। महिला युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने छठी वरीयता प्राप्त गो पेइ की और तियो मेइंिशग को 21-8, 21-15 से शिकस्त दी।

मिश्रित युगल में पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने मलयेशिया के लू बिंग कुन और हो लो इ को 21-16, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष युगल में पी. कृष्णामूर्ति रॉय और सा प्रतीक के का सामना सेमीफाइनल में हमवतन ईशान भटनागर और एस. प्रसाद उदयकुमार की जोड़ी से होगा। आठवीं वरीयता प्राप्त आयुष शेट्टी पुरुष एकल में ओगावा से 7-21, 14-21 से हारकर बाहर हो गए। महिला एकल में तसनीम मीर और श्रियांशी भी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई।

खेल

Post navigation

Previous Post: दिलजीत दोसांझ ने हवाई जहाज के खाने से दिखाया, अब शो कोलकाता में
Next Post: राहुल ने पीएम मोदी पर गौतम अडानी को बचाने का लगाया आरोप

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया