Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
brest cancer

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों पर ध्यान और बचाव

Posted on December 13, 2024December 13, 2024 By Chhavi Singh

हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह देते हैं

ST.News Desk : आजकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है, लेकिन फिर भी लाखों लोग हर साल इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। कैंसर मुख्य रूप से आनुवंशिक और बाहरी कारणों के संयोजन से होता है और यह किसी भी उम्र और लिंग को प्रभावित कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह देते हैं।

पुरुषों और महिलाओं में कैंसर के प्रकार अलग-अलग होते हैं। पुरुषों में कोलन, फेफड़े, त्वचा और प्रोस्टेट कैंसर के मामले अधिक होते हैं, जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर का खतरा अधिक रहता है। विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे सामान्य कैंसर है।

वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में अधिक होता है, लेकिन अब यह बीमारी कम उम्र की महिलाओं को भी प्रभावित करने लगी है। इस बीमारी से बचाव के लिए महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए और कुछ लक्षणों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिनसे ब्रेस्ट कैंसर की पहचान हो सकती है।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

स्तनों का आकार बदलना – यदि स्तनों के आकार में किसी तरह का बदलाव महसूस होता है या गांठ महसूस होती है, तो यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है।
स्तनों में दर्द – अगर आपको लगातार स्तनों में दर्द हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
निप्पल में बदलाव – निप्पल में सिकुड़न, लालिमा या असामान्य परिवर्तन होना।
निप्पल से डिस्चार्ज – कभी-कभी खूनी डिस्चार्ज भी ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय

वेट कंट्रोल – मोटापा ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है, इसलिए वजन को नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है।
व्यायाम – नियमित शारीरिक गतिविधियां और व्यायाम ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को 10% तक कम कर सकते हैं।
स्वस्थ आहार – फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनमें एंटीकैंसर और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं।
धूम्रपान और शराब से बचें – इनसे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इनसे दूरी बनानी चाहिए।
समय रहते यदि लक्षणों पर ध्यान दिया जाए और विशेषज्ञ से सलाह ली जाए, तो ब्रेस्ट कैंसर का इलाज संभव है और इससे ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: रोहतास जिले में पराली जलाने से प्रदूषण और उर्वरा शक्ति पर असर, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद नहीं मान रहे किसान
Next Post: प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सरकार पर संविधान को कमजोर करने का लगाया आरोप

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया