Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2024 12 23 at 15.56.24

सासाराम : संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिवाद मार्च, कृषि कानूनों और नई नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Posted on December 23, 2024December 23, 2024 By Chhavi Singh

रोहतास इकाई ने रेलवे मैदान से मार्च की शुरुआत की, जो धर्मशाला रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, कारहगर मोड होते हुए समाहर्ता कार्यालय के समक्ष समाप्त हुआ

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

23 दिसंबर 2024 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी प्रतिवाद मार्च आयोजित किया गया। इस मार्च का उद्देश्य तीन काले कृषि कानूनों के नए प्रस्ताव और कृषि विपणन पर नई राष्ट्रीय नीति का विरोध करना था। रोहतास इकाई ने रेलवे मैदान से मार्च की शुरुआत की, जो धर्मशाला रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, कारहगर मोड होते हुए समाहर्ता कार्यालय के समक्ष समाप्त हुआ, जहां कृषि विपणन पर नई राष्ट्रीय नीति की प्रस्तावित प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मार्च में भाग लेने वाले किसानों ने प्रमुख नारे लगाए, जैसे :

“तीन कृषि कानूनों के नए प्रस्ताव और कृषि क्षेत्र पर नई राष्ट्रीय नीति को तत्काल वापस लो”
“पंजाब-हरियाणा सीमा पर आंदोलनरत किसानों पर हमला करना बंद करो”
“फर्जी मुकदमों में किसानों को फसाना बंद करो”
“किसानों का सभी कर्ज माफ करो”
“श्रम संहिता को रद्द करो”
“बिजली बिल कानून 2020 रद्द करो”
“देश की सार्वजनिक संपत्तियों का कॉर्पोरेटकरण करना बंद करो”
“भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू करो”
“वन अधिनियम कानून 2006 लागू करो”
“दिनबंधु उपाध्याय की रिपोर्ट सार्वजनिक करो”
“भारतमाला एक्सप्रेसवे में किसानों की जा रही भूमि का बाजार मूल्य से चार गुना मूल्य पर भुगतान करो”

प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के बिहार प्रांतीय सचिव कमरेड अशोक बैठा और अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के अयोध्या राम ने किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसान और मजदूर शामिल हुए, जिनमें राजेश कुमार साह, राहुल दुसाध, धर्मेंद्र बैठा, मनोज राम, नंदकिशोर, सुभाष यादव, सुरेंद्र पासवान, गुलाब शाह, और अन्य नेता और कार्यकर्ता भी थे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: दिल्ली : केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की
Next Post: मैं बदलूंगा बिहार” उद्घोष से गूंज उठा दिल्ली का भारत मंडपम, 2,000 बिहारवासियों ने बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव में लिया भाग

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया