हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)
आज सुबह से सासाराम में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे की घनी चादर के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हैं। तापमान 8 डिग्री तक गिर गया है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं, खासकर अलाव की व्यवस्था को लेकर।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोग ठंड से राहत पा सकें। इस समय लोग अपने स्तर पर आग जलाकर किसी तरह समय बिता रहे हैं।
इस ठंड और कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी कम हो गई है। लोग प्रशासन से तत्काल मदद की उम्मीद कर रहे हैं।