crossorigin="anonymous"> दिल्ली पुलिस ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी को डूबने से बचाया - Sanchar Times

दिल्ली पुलिस ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी को डूबने से बचाया

Spread the love

तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से किशोरी का पता लगाया और उसे नदी से सुरक्षित निकाल लिया

ST.News Desk : दिल्ली पुलिस ने तेज़ी से कार्यवाही करते हुए 15 वर्षीय किशोरी को यमुना नदी में डूबने से बचा लिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने कथित तौर पर पढ़ाई के तनाव के कारण पुल से नदी में कूदने का प्रयास किया। शनिवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। किशोरी की मां ने पहले पुलिस को उसकी लापता होने की जानकारी दी और चिंतित होकर परिवार को सूचित किया। तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से किशोरी का पता लगाया और उसे नदी से सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग कर उसे परिवार के पास भेज दिया।


Spread the love