crossorigin="anonymous"> शिवसागर के राकेश सिंह बने राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी - Sanchar Times

शिवसागर के राकेश सिंह बने राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

Spread the love

संगठन के नेताओं ने राकेश सिंह को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी

संचारटाइम्स.न्यूज : सासाराम सदर जिले के शिवसागर प्रखंड के थनुआ गांव निवासी राकेश सिंह को राष्ट्रीय करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। संगठन के नेताओं ने राकेश सिंह को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

राकेश सिंह पहले भी प्रदेश संगठन में देश के सबसे बड़े संगठन “माँ” के लिए कार्य कर चुके हैं। उनके राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस पद के साथ संगठन का स्तर और अधिक सशक्त होगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल संदीप सिंह ने संगठन के नेताओं चंदन सिंह और अंजन सौंपा के माध्यम से इस पत्र की निर्गति की और बताया कि राकेश सिंह, प्रिंस सिंह, रुपेश सिंह, राजा सिंह, अभिरंजन सिंह, विनीत सिंह को अगले आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहने की जिम्मेदारी दी गई है। इस पद पर राकेश सिंह के कार्यकाल की शुरुआत के साथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।


Spread the love