crossorigin="anonymous"> सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से सनसनीखेज हत्या : जमीन विवाद में चिकित्सक अनिल सिंह की गोली मारकर हत्या - Sanchar Times

सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से सनसनीखेज हत्या : जमीन विवाद में चिकित्सक अनिल सिंह की गोली मारकर हत्या

Spread the love

इस वारदात के बाद मोर सराय गांव में तनाव का माहौल है

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के शिवसागर थाना अंतर्गत मोर सराय के निवासी और ग्रामीण चिकित्सक अनिल सिंह की औरंगाबाद जिला के बारुण में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद मोर सराय गांव में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीन के पुराने विवाद के कारण हुई है, और इस वारदात में पड़ोसियों पर साजिश करने का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास जिला के मोर सराय स्थित मृतक के घर में मातम छा गया। मृतक की पत्नी अंजू देवी, मां और बच्चे सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं। जानकारी के मुताबिक, अनिल सिंह आज सुबह अपने बाइक से औरंगाबाद के बारुण स्थित अपने क्लीनिक के लिए निकले थे। लेकिन दो घंटे बाद ही यह सूचना आई कि उन्हें गोली मार दी गई है।

घटनास्थल पर पहुंची औरंगाबाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, और रोहतास पुलिस भी साथ में आकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।


Spread the love