crossorigin="anonymous"> रोहतास में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत - Sanchar Times

रोहतास में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत

Spread the love

अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी उदिता सिंह और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) रामबाबू ने मिलकर किया

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले में आज से एक महीने तक चलने वाले सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी उदिता सिंह और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) रामबाबू ने मिलकर किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रथ सासाराम कलेक्ट्रेट से जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए भेजा गया है, जहां सड़क सुरक्षा के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वाहन चालकों, वाहन स्वामियों और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

अभियान में प्रत्येक दिन नए-नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें एनसीसी कैडेट्स भी शामिल होंगे। नुक्कड़ नाटक, गांधीवादी रक्तदान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत से पहले जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के नेतृत्व में सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।


Spread the love