crossorigin="anonymous"> आज एनडीए द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में घटक दलों के प्रदेश प्रवक्ताओं ने मीडिया को संबोधित किया - Sanchar Times

आज एनडीए द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में घटक दलों के प्रदेश प्रवक्ताओं ने मीडिया को संबोधित किया

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज

एनडीए द्वारा आयोजित एक प्रेसवार्ता में भाजपा, जदयू, लोजपा आर, हम और रालोमो के प्रदेश प्रवक्ताओं ने मीडिया से संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा के अरविंद सिंह, जदयू के प्रोफेसर निहोरा यादव, लोजपा आर के राजेश भट्ट, हम के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पाण्डेय और रालोमो के नीतीश भारती ने अपने विचार साझा किए। प्रेसवार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, जदयू के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, लोजपा के जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान और रालोमो के जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा भी उपस्थित थे।

वक्ताओं ने कहा कि एनडीए का गठबंधन केवल एक राजनीतिक समझौता नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा के लिए समर्पित एक परिवार है। यह गठबंधन बिहार के लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के हर जिले और गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। वक्ताओं ने यह भी विश्वास जताया कि एनडीए 2025 विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतकर बिहार को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करेगा।

प्रवक्ताओं ने यह भी याद दिलाया कि बिहार की जनता ने 2005 में राजद के शासन के कुशासन से तंग आकर एनडीए को चुना था, जिसके बाद राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचा में बड़े बदलाव हुए हैं।

केंद्र सरकार के कामों का जिक्र करते हुए अरविंद सिंह ने रोहतास जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना, और अन्य योजनाओं के तहत रोहतास जिले के हजारों लाभार्थियों को फायदा हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्गों के निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के तहत रोहतास में कई महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।

प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अशोक कुमार नागेंद्र चन्द्रवंशी, श्याम बिहारी राम, अलख निरंजन, मंगलनन्द पाठक, प्रभाकर तिवारी, इन्द्रजीत सिंह और प्रिंस राज भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *