Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
pm in delhi

PM मोदी ने बीजेपी की ‘विकसित दिल्ली संकल्प रैली’ में किया AAP सरकार पर हमला

Posted on February 2, 2025February 2, 2025 By Chhavi Singh

जनता को संबोधित करते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का विश्वास जताया

ST.News Desk : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आरके पुरम में बीजेपी की ‘विकसित दिल्ली संकल्प रैली’ में हिस्सा लिया और जनता को संबोधित करते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का विश्वास जताया। प्रधानमंत्री ने 5 फरवरी को दिल्ली में विकास की नई बहार आने का दावा किया और कहा कि इस चुनाव में दिल्लीवासियों की सेवा करने का मौका बीजेपी को मिलेगा।

पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं।” उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि उन्हें राज्य में सेवा का मौका जरूर दें और भरोसा जताया कि वह दिल्ली की हर मुसीबत और परेशानी को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से समर्पित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को एक डबल इंजन सरकार की जरूरत है, जो बहाने बनाने की बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे और शहर को सजाने-संवारने में ऊर्जा लगाए।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आपने केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बना ली है, अब गलती से भी दिल्ली में AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो फिर से पांच साल बर्बाद कर दे।” इसके अलावा, उन्होंने AAP पार्टी से जुड़े सांसदों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावों से पहले ही AAP के झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, और पार्टी के नेता यह समझ चुके हैं कि जनता उनसे कितनी नाराज है।

बजट पर पीएम मोदी का बयान

बजट पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 का बजट भारत के विकास के चार स्तंभों – गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति – को मजबूत करने की दिशा में कदम है। उन्होंने बताया कि इस बजट में मोदी सरकार की गारंटियां पूरी करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की ईमानदार सरकार ने देशवासियों का एक-एक पैसा उनकी भलाई में लगाया है, जबकि पहले की सरकारों में यह पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था।

पीएम मोदी ने मध्यम वर्ग के लिए बजट को ‘सबसे फ्रेंडली’ बताते हुए कहा कि 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह से हटा दिया गया है, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों को हजारों रुपये की बचत होगी।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: नीतीश कुमार ने 2025 के केंद्रीय बजट की सराहना की, कहा- ‘यह सकारात्मक और स्वागत योग्य है’
Next Post: एस.एम.एस. लखनऊ में ‘प्रिंसिपल्स कान्क्लेव-2025’ का आयोजन, शिक्षाविदों ने साझा किए विचार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया