Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
WhatsApp Image 2025 02 02 at 14.37.49

एस.एम.एस. लखनऊ में ‘प्रिंसिपल्स कान्क्लेव-2025’ का आयोजन, शिक्षाविदों ने साझा किए विचार

Posted on February 2, 2025February 2, 2025 By Chhavi Singh

अतिथियों ने विकसित भारत के लिए शिक्षा की पुनर्कल्पना पर चर्चा की

प्रदीप कुमार सिंह
लखनऊ ब्यूरो (sanchartimes.news)

एस.एम.एस. लखनऊ और लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (LMA) के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘रिइमेजनिंग एजूकेशन फॉर विकसित भारत: प्रिपेयरिंग फ्यूचर लर्नर्स’’ विषय पर प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ और अन्य जिलों से लगभग 200 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह, पूर्व पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. और चांसलर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी उपस्थित रहे। अन्य सम्मानित अतिथियों में श्री ए.के. माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एल.एम.ए., कर्नल डॉ. ज़ाहिद सिद्दीकी (से.नि.), लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, और श्रीमती सोना सेठ, उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ भी शामिल थे।

WhatsApp Image 2025 02 02 at 14.37.49 1

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। एस.एम.एस. लखनऊ के निदेशक प्रो. (डॉ.) आशीष भटनागर ने उद्घाटन भाषण में इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से शैक्षिक समाज को अपने विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है, जिससे विकसित भारत-2047 की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण तैयार किया जा सकता है।

मुख्य वक्ता डॉ. विक्रम सिंह ने शिक्षा की पुनर्कल्पना पर जोर दिया

मुख्य वक्ता डॉ. विक्रम सिंह ने कार्यक्रम के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 के लिए प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की पुनर्कल्पना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षाविदों से अपील की कि वे शिक्षा की इस नई दिशा में सहयोग करें, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव संभव हो सके। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल्स और शिक्षाविदों की भूमिका इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है।

पैनल चर्चाओं में शैक्षिक नवाचारों और विकास की दिशा पर विचार-विमर्श

कार्यक्रम में एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें मॉडरेटर डॉ. धीरज मेहरोत्रा, रीजनल हेड, अडानी जेम्स एजूकेशन के साथ-साथ डॉ. मेहनाज़ रहमान, प्रधानाचार्या, बिरला इंटरनेशनल स्कूल, जम्मू-कश्मीर, सुश्री गुंजाली कोठारी, संस्थापक-फ्लैशएड, और सुश्री हर्षना लूम्बा, प्रधानाचार्य, सनबीम स्कूल, वाराणसी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। दूसरी परिचर्चा का संचालन डॉ. मंजुला उपाध्याय, प्रधानाचार्या, नवयुग कन्या महाविद्यालय ने किया, जिसमें सुश्री पूनम गौतम, प्रधानाचार्या, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल की डॉ. मंजू लखनपाल और अवध पब्लिक स्कूल से डॉ. मेघा शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए।

एस.एम.एस. लखनऊ के सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने संस्थान की शिक्षा में नवाचारों और छात्रों द्वारा किए गए शोध कार्यों के समर्थन पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान का लक्ष्य विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा तक सहयोगात्मक आविष्कारों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों और छात्रों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, और रोबोटिक्स ब्रेन मैपिंग जैसे प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। संस्थान द्वारा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज एयर-ओ-बाईक जैसे पेटेंट्स को भी प्रदर्शित किया गया।

अंत में, संस्थान के एसोसिएट डॉयरेक्टर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें संस्थान के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: PM मोदी ने बीजेपी की ‘विकसित दिल्ली संकल्प रैली’ में किया AAP सरकार पर हमला
Next Post: दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा, 2.23 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया