crossorigin="anonymous"> दिल्ली विधानसभा चुनाव : मतदान संपन्न, एग्जिट पोल में कड़ी टक्कर, नतीजे 8 फरवरी को - Sanchar Times

दिल्ली विधानसभा चुनाव : मतदान संपन्न, एग्जिट पोल में कड़ी टक्कर, नतीजे 8 फरवरी को

Spread the love

ST.News Desk : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आने लगे हैं। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर देखी गई, जबकि कांग्रेस ने भी अपना पूरा जोर लगाया है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता होती है।

वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़े इस प्रकार हैं:

Peoples Pulse के अनुसार, भाजपा को 51 से 60 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस को कोई सीट मिलने का अनुमान नहीं है।

Matrize के अनुसार, भाजपा को 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है।

JVC के अनुसार, भाजपा को 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को दो सीटों का अनुमान है।

P-Marq के अनुमान में भाजपा को 39 से 49 सीटें, आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें, और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

अब सभी की नजरें 8 फरवरी को आएंगे नतीजों पर टिकी हैं, जो दिल्ली की राजनीतिक दिशा को तय करेंगे।


Spread the love