Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
Capture 16

सासाराम की युवती स्नेहा की संदिग्ध मौत पर सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने जताई चिंता, वाराणसी प्रशासन से करेंगे बात

Posted on February 15, 2025February 15, 2025 By Chhavi Singh
Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम की 17 वर्षीय युवती स्नेहा की वाराणसी में संदिग्ध मौत के बाद सासाराम में संवेदनाओं का दौर जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने आज मृतक स्नेहा के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

सासाराम के तकिया मोहल्ले स्थित स्नेहा के घर पहुंचे सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया जो घटनाक्रम सामने आ रहा है, उसमें कहीं न कहीं पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह वाराणसी के प्रशासन से खुद बात करेंगे और मृतक स्नेहा को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

सांसद ने यह भी बताया कि जिस तरह से पीड़ित पक्ष का आवेदन नहीं लिया गया, वह संदेह पैदा करता है और इसकी उचित जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

ज्ञात हो कि 1 फरवरी को सासाराम के तकिया मोहल्ले की रहने वाली स्नेहा की वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मौत हो गई थी। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है, जबकि स्नेहा के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

बाइट — उपेंद्र कुशवाहा (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
“यह घटना बेहद दुखद है, और हम सुनिश्चित करेंगे कि मृतक को न्याय मिले। मैं खुद इस मामले में वाराणसी प्रशासन से बातचीत करूंगा और हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहूंगा।”


Spread the love
उत्तर प्रदेश, बिहार

Post navigation

Previous Post: हम सभी मां भारती के वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे : मनीष चौबे
Next Post: 19 फरवरी को सासाराम आएंगे CM नीतीश कुमार, करेंगे करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme