Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 19

17 फरवरी से प्रदेश में मैट्रिक की परीक्षा शुरू, रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर

Posted on February 16, 2025February 16, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिला प्रशासन ने 17 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आज रोहतास के डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार की उपस्थिति में एक बैठक हुई, जिसमें केंद्र अधीक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

डीएम उदिता सिंह ने बैठक के बाद जानकारी दी कि किसी भी हाल में परीक्षार्थियों को 9 बजे से पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उन्हें प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा।

सासाराम के अलावा डेहरी और बिक्रमगंज में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय थानों की पुलिस को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रतिबद्ध है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: 19 फरवरी को सासाराम आएंगे CM नीतीश कुमार, करेंगे करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
Next Post: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया