Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 05 20 at 18.14.46

पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला का रोहतास आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले – “जनता नहीं चाहती जंगलराज की वापसी”

Posted on May 21, 2025May 21, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो

आज पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला के रोहतास आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सासाराम में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री निराला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के हर तबके के लोगों के लिए विकास सुनिश्चित किया है और राज्य की जनता अब फिर से जंगलराज नहीं देखना चाहती।

पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं और आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ एनडीए को विजय दिलाएं। उन्होंने यह भी बताया कि एनडीए के तहत विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता में लाएगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले का दौरा किया था और जिले को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात दी थी।

पूर्व मंत्री ने बताया कि 30 मई को बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भारी उपस्थिति के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भी कार्यकर्ताओं में पूर्ण सहमति बनी है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में युवक की हत्या के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष सहित कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात
Next Post: जदयू विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने सासाराम व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं से की मुलाकात, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया