Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 63

जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की प्रेस वार्ता, मुख्यमंत्री के योगदान को सराहा

Posted on February 25, 2025February 25, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

आज प्रभाकर रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया। यह प्रेस वार्ता मुख्यमंत्री के 19 फरवरी को रोहतास जिले में हुए आगमन के संदर्भ में आयोजित की गई थी।

जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने जिले को सैंकड़ों करोड़ की योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात दी है। कुल 1219 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, जिनकी कुल लागत 1369.86 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने दिनारा प्रखंड के भलूनी धाम इको पार्क के विकास के लिए 1489.33 लाख की परियोजना का शिलान्यास किया और करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 50 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं से इन क्षेत्रों की पहचान प्रदेश के मानचित्र पर बनेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। इसके अलावा, चेनारी प्रखंड के बादलगढ़ में 271.16 लाख की लागत से बोट हाउस कैंप का शिलान्यास किया गया।

इन योजनाओं और परियोजनाओं से रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों का विकास होगा और मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा जिला वासियों के लिए एक यादगार उपहार साबित होगी। जिला वासी मुख्यमंत्री के अविस्मरणीय कार्यों और योगदानों को याद रखेंगे और इस चुनावी वर्ष में जनता दल यूनाइटेड और एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन देंगे।

इस प्रेस वार्ता में बद्री भगत, रिंकू सिंह, धनन्जय पटेल, अशोक चौधरी, राजेश सोनकर, असलम अंसारी, अलख निरंजन, बनारसी पटेल, रेणु कुशवाहा, डॉ प्रमोद सिंह, मनोज पटेल, निखिल जय सिंह, गुड्डू पटेल, सावित्री देवी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर, दो कुंभ यात्री की मौत, नौ घायल
Next Post: धौड़ाढ़ में मां दुर्गा मंदिर स्थापना दिवस का आयोजन, मुखिया जयशंकर शर्मा ने किया उद्घाटन

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर
  • Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2500 लापता; बहकर आया बैंक लॉकर तो मची नकदी की लूट, 29 गिरफ्तार
  • Nepal Flood ने बदली तस्वीर, बिजली से लेकर भारत-चीन रिश्तों तक उठे बड़े सवाल
  • CM Yogi का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- खजाने की कथित लूट के लिए जनता से मांगें माफी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया