Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
Capture 30

भारत ने तीसरी बार जीती आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Posted on March 9, 2025March 9, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk : भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने कुल सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का गौरव हासिल किया।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में, भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए और मैच 6 गेंद पहले जीत लिया। भारत की जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा, जिन्होंने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को विजयी बनाया। न्यूजीलैंड के लिए यह दूसरी बार था जब उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

भारत की पारी:

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। गिल ने 50 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन वह आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली को भी सिर्फ दो गेंदों में एक रन ही बना सके और वे एलबीडब्ल्यू हो गए।

रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 76 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों में 48 रन बनाए और अक्षर पटेल के साथ 61 रन की साझेदारी की, लेकिन वह भी 39वें ओवर में सैंटनर का शिकार हो गए। अक्षर पटेल ने 40 गेंदों में 29 रन बनाये, और हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया, लेकिन वह भी आउट हो गए।

केएल राहुल और जडेजा ने दी भारत को जीत
केएल राहुल ने 33 गेंदों में नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली। अंत में, जडेजा ने चौका लगाकर भारत को शानदार जीत दिलाई। भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतते हुए तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

Post Views: 4
खेल

Post navigation

Previous Post: अंजीर में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं
Next Post: सासाराम में सांसद सुधाकर सिंह का बिहार सरकार पर कटाक्ष, TRE-3 शिक्षक बहाली को बताया ‘दिखावा’

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया