crossorigin="anonymous"> रोहतास जिले के सासाराम स्थित तकिया बाजार समिति में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन - Sanchar Times

रोहतास जिले के सासाराम स्थित तकिया बाजार समिति में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के सासाराम स्थित तकिया बाजार समिति में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक उत्पादों के साथ भाग लिया। किसानों ने स्टॉल लगाकर ऑर्गेनिक खेती के महत्व और उसके लाभों को प्रदर्शित किया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करना और उनकी आमदनी में वृद्धि करना था। विभिन्न कृषि संगठनों और विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों और जैविक उत्पादों की विपणन रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।

कृषि मेला में स्थानीय किसानों ने जैविक सब्जियां, अनाज, फल, जैविक खाद और अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए। विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि वे अपनी खेती को संगठित रूप से संचालित कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

इस अवसर पर एडीएम सुबोध कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी रामकुमार, सौरभ कुमार ड्यूटी प्रोजेक्ट डायरेक्टर विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं और अनुदानों की जानकारी दी। इस मेले के माध्यम से किसानों को जैविक खेती अपनाने और अपनी उपज को बेहतर बाजार दिलाने का एक नया मंच प्राप्त हुआ।


Spread the love