
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

खबर सासाराम से है। जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। सासाराम के एक निजी परिसर में आयोजित इस होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव तेज प्रताप यादव ने कहा कि होली हम सबको हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। आपसी भाईचारा, सद्भाव के बीच हम सब होली का त्योहार मनाए। यही हमारी शुभकामनाएं हैं। वहीं कार्यक्रम में चर्चित कवि सरोज पंकज ने भी होली के गीत गाकर सबका मन मोह लिया। साथ ही अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में सभी ने एक दूसरे को अमीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
