crossorigin="anonymous"> देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं - Sanchar Times

देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

Spread the love

ST.News Desk

आज पूरे देश में होली की जबरदस्त धूम है। मथुरा, काशी, अयोध्या, जयपुर, मुंबई, पटना, कोलकाता सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग धूमधाम से होली खेल रहे हैं। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बधाई संदेश में कहा, “रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।” उन्होंने यह भी कहा कि होली भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इस अवसर पर हम सभी को भारत माता की संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, “आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी होली के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने होली को “एकता का संदेशवाहक” बताते हुए कहा, “यह पर्व हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।” आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम से कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और नव उमंग के रंगों से भर दे।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय में होली समारोह में भाग लिया। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा किरण आश्रय गृह में बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान, उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और चॉकलेट बांटी और अधिकारियों को आश्रय गृह की सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *