Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
gogo 2

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, 27 गिरफ्तार

Posted on April 3, 2025April 3, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास: नासरीगंज थाना क्षेत्र के मरोझियां गांव में बुधवार को एक कुत्ते द्वारा बकरी को काटने की घटना मामूली विवाद से शुरू होकर पत्थरबाजी में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच गरमागरम बहस के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गांव की गलियों और घरों पर बड़े-बड़े पत्थर बरसने लगे। इस घटना में करीब आठ लोग घायल हो गए, जिनका इलाज नासरीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, 27 लोग गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नासरीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति बिगड़ते देख एसपी रौशन कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। असामाजिक तत्वों को भागते देख पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

डीएसपी ने की घटना की पुष्टि

बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि मरोझियां गांव में जानवर को पीटने को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़कर पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

इस बीच, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को छतों से पत्थर बरसाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, प्रशासन ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

एसपी बोले – जानवर को पीटने से बढ़ा विवाद

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि जानवर को पीटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं और 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में शांति बनी हुई है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: न्यूयॉर्क से अपने जड़ों की ओर लौटीं स्मृता चौबे, रोहतास में शुरू की जड़ी-बूटी की खेती
Next Post: सासाराम: डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर हाई स्पीड ट्रेन का सफल ट्रायल, 160 किमी/घंटा की रफ्तार दर्ज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया