Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Capture 3

लगातार AC की हवा में बैठे रहने से हो सकता है भारी नुकसान, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर?

Posted on April 16, 2025April 16, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : एयर कंडीशनर आधुनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है, जो अत्यधिक तापमान से घरों, ऑफिस और वाहनों में आराम प्रदान करता है। गर्मियों में एसी बैठे रहने से बॉडी को ठंडक तो मिलती है लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। एसी की हवा स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। एसी में पूरे दिन बैठने से श्वसन संबंधी समस्याओं से लेकर त्वचा की जलन तक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं दिनभर एसी की हवा में बैठना भी हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है? इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

स्किन ड्राई और डिहाइड्रेशन हो जाती है

अगर आप पूरे दिन एसी में बैठें रहते हैं, तो स्किन और म्यूकस मेम्ब्रेन ड्राई हो जाते हैं। इस कारण त्वचा में जलन, खुजली और आंखों में ड्राईनेस हो सकती है। इसके साथ ही आपकी त्वचा भी रुखी हो जाती है, जिससे त्वचा पपड़ीदार हो सकती है। अगर आप हाइड्रेटडे नहीं रहते हैं चो आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है।

सांस से जुड़ी समस्याएं होती हैं

पूरा दिन एसी में बैठे रहने से सांस से जुड़ी समस्याओं की वजह भी बन सकती है। इस कारण अस्थमा या साइनस का खतरा बढ़ जाता है। यदि एसी की साफ-सफाई न की जाए, तो इससे उसमें बैक्टीरिया जमने लगते हैं। एसी की हवा में बैठने से आपको इंफेक्शन या एलर्जीक रिएक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

जोड़ों और मसल्स में दर्द होना

अगर आप ऑफिस में पूरे दिन एसी में बैठे रहते हैं, तो आपकी मांसपेशियां सिकुड सकती हैं, जिससे गर्दन और पीठ की मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है। गलत पोस्चर में लंबे समय तक एसी में बैठने से दर्द और अकड़न बढ जाता है।

सिरदर्द और तनाव बना रहता है

अगर आप भी एसी में पूरे दिन बैठे रहते हैं और शरीर को नेचुरल हवा नहीं मिल रही है। इस कारण से थकावट और सिरदर्द हो सकता है। इसका प्रभाव आपके मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है, जिससे मानसिक रुप से थकावट हो सकती है।

इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है

एसी में लगातार बैठे रहने से इम्यूनिटी पर भी प्रभाव पड़ता है। शरीर की तापमान झेलने की क्षमता कम हो सकती है। इसके साथ ही इंफेक्शन और कोल्ड भी हो सकता है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: सासाराम में सेमिनार: घुटना प्रत्यारोपण पर विशेषज्ञों ने दी अहम सलाह
Next Post: वक्फ एक्ट को लेकर बवाल लगातार जारी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया