Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 04 30 223916

रोहतास के सिकरिया गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Posted on April 30, 2025April 30, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज

डेहरी : जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरिया गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता रेनू कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका की पहचान बलराम रजक की पत्नी रेनू कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां उन्होंने रेनू की मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है। मृतका के पिता, जो कैमूर जिले के सोनहन थाना अंतर्गत कर्मा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर से, वह भी किसी दूर के रिश्तेदार से मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि रेनू के ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।

सबसे गंभीर बात यह है कि रेनू के शव को जब पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, तो ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। इससे संदेह और भी गहरा हो गया है कि मामला सामान्य नहीं है।

रेनू कुमारी के दो छोटे पुत्र हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो इस मामले में अहम कड़ी साबित हो सकती है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास पहुंचे ‘हम’ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पांडेय, कार्यकर्ताओं के साथ की विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक
Next Post: दिनारा में सड़क हादसे में एक की मौत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया