Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form

ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में रोहतास यूथ कांग्रेस ने सासाराम में निकाला मार्च, कहा- “सेना के जज़्बे को सलाम”

Posted on May 7, 2025May 7, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)

“ऑपरेशन सिंदूर” के तहत आतंकियों के खिलाफ की गई सर्जिकल कार्रवाई के समर्थन में आज रोहतास ज़िले की कांग्रेस यूथ इकाई ने सासाराम में एक समर्थन मार्च निकाला। यह मार्च सेना के साहसिक कदम और देश की सुरक्षा को लेकर किए गए निर्णायक एक्शन के प्रति समर्थन दर्शाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किया। इसी कार्रवाई के समर्थन में रोहतास यूथ कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर यह मार्च निकाला।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष चौबे ने कहा, “हमारी यूथ कांग्रेस पूरी तरह सेना के साथ खड़ी है। सेना ने साहसिक कार्रवाई कर आतंकियों के अड्डों को खत्म कर देश का गौरव बढ़ाया है।”

जिला अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ डब्लू भैया ने कहा, “हम सेना के जज़्बे को सलाम करते हैं। आज की यह कार्रवाई हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। सेना ने आतंकवादियों के घर में घुसकर ठिकानों को ध्वस्त कर हमारे नौजवानों का सिर ऊँचा किया है।”

इस समर्थन मार्च में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सेना के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की।

Post Views: 2
बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर रोहतास की महिलाओं ने PM को दी बधाई, कहा– “हम भी तैयार हैं पाकिस्तान में घुसकर जवाब देने को”
Next Post: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सैन्य कार्रवाई की दी विस्तृत जानकारी

Special Report

  • श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
    होम पर वापस जाएंSpecial Report
    AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया