Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 05 09 at 16.05.26

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपललक्ष्य में चित्रकारी प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 600 बच्चाें ने लिया भाग

Posted on May 9, 2025May 9, 2025 By Sanchar Times News

जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी की तरफ से किया गया आयोजन

रोहतास
हैदर अली

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रोहतास जिला के बिक्रमगंज प्रखंड के मानी ग्राम पंचायत के मानी, लक्ष्मणपुर, रमन डिहरा, केशोडिह, मठिया गांव के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी रोहतास की तरफ से स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन तीन ग्रुप में कराया गया। ग्रुप ए में कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों ने फूलों भरी बगिया हमारी विषय पर चित्रकारी की। ग्रुप बी में कक्षा 5 से 8 तथा ग्रुप सी में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने जैव विविधता से समृद्ध हरा भरा हमारा गांव विषय पर चित्रकारी की। दस विद्यालयों के 600 से अधिक स्कूली बच्चों ने देखते ही देखते जैव विवाधता संरक्षण पर एक से एक तस्वीरें बना दी। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2025 का थीम प्राकृतिक के साथ सामंजस्य और सतत विकास है।

अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के पूर्व संध्या पर मानी ग्राम के दुर्गा स्थान के पास कार्यक्रम आयोजित कर सभी विद्यालयों के सभी ग्रुप के प्रथम तीन बच्चाें को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। चित्रकारी की जांच के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षकों की कमेटी बनाई गई है। मानी ग्राम पंचायत के बाहर के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मानी गांव में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। चित्रकारी प्रतियोगिता का संयोजक राकेश गुप्ता को बनाया गया है। जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी के अध्यक्ष मृत्युंजय मानी ने बताया कि पर्यावरण असंतुलित होते जा रहा है, इसका बुरा प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगी। चित्रकारी के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण की तरफ बच्चों का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को है, उस समय तक मानी ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों और गांवों में पर्यावरण जागरूकता एवं जैव विविधता संरक्षण अभियान चलेगा। चित्रकारी प्रतियोगिता को सफल बनाने में जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य और क्लबों के अध्यक्षों और सदस्यों ने भाग लिया। चित्रकारी प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय मानी, मध्य विद्यालय मानी, प्रधान पब्लिक स्कूल मानी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमन डिहरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केशोडीह,
प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर, प्राथमिक विद्यालय सोनी मठियां, ओसियन पब्लिक स्कूल रमन डिहरा , स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल लक्ष्णमणपुर, उर्दू प्राथमिक विद्यालय केशोडीह के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: नगर विकास विभाग के आदेश के बाद सासाराम मेयर की मुश्किलें बढ़ीं, डीएम ने गठित की जांच टीम
Next Post: पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फंदा से लटक कर की आत्महत्या

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया