Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
Screenshot 2025 05 09 195250

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र सरकार सक्रिय, प्रधानमंत्री से लेकर शीर्ष मंत्रियों ने की स्थिति की समीक्षा

Posted on May 9, 2025May 9, 2025 By Sanchar Times News

मोदी ने आज सशस्त्र बलों के पूर्व प्रमुखों और अन्य दिग्गजों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया

ST.News Desk : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच केंद्र सरकार की ओर से उच्चस्तरीय बैठकें और समीक्षाएं की जा रही हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान ने कल रात भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों, नागरिक बुनियादी ढांचे और शहरों को निशाना बनाकर उकसावे वाली और आक्रामक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने जिम्मेदारीपूर्ण और आनुपातिक जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तान सरकार के हमले से इनकार को “हास्यास्पद” और “फरेब का उदाहरण” बताया।

Screenshot 2025 05 09 195305

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सशस्त्र बलों के पूर्व प्रमुखों और अन्य दिग्गजों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक कर राष्ट्रीय सुरक्षा की समीक्षा की थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-पाक सीमा और देश के हवाई अड्डों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक से पहले बीएसएफ ने जम्मू सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी नष्ट की।

इसके साथ ही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और बताया कि देश के अस्पतालों को पूरी तरह सतर्क और तैयार रखा गया है। नियंत्रण केंद्र से हालात पर लगातार निगरानी की जा रही है।

पाकिस्तान की भड़काऊ कार्रवाई के बीच भारत सरकार ने हर स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए सैन्य, सुरक्षा और स्वास्थ्य तैयारियों का व्यापक आकलन किया है, जिससे देशवासियों को सुरक्षा और स्थिरता का भरोसा मिल सके।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फंदा से लटक कर की आत्महत्या
Next Post: ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में जैश का टॉप आतंकी मारा गया, पाक सेना अधिकारियों ने किया अंतिम संस्कार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया