Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 21

“प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सासाराम में देर रात पुलिस छापेमारी, होटलों में मचा हड़कंप”

Posted on May 18, 2025May 18, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)


30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी सिलसिले में सासाराम अनुमंडल पुलिस द्वारा शुक्रवार की मध्यरात्रि को विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और संदिग्ध स्थानों पर गहन छानबीन की गई।

रात के समय अचानक भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती और होटलों में तलाशी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कई होटल संचालकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी गईं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि सासाराम के कई होटलों में देर रात तक देह व्यापार का अवैध धंधा बेरोकटोक चलता है, जिसे लेकर पहले भी पुलिस ने कई बार कार्रवाई की है।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था के तहत व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया, जिससे कई होटल संचालकों के बीच घबराहट फैल गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन दिलीप कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके।

बिहार

Post navigation

Previous Post: “रोहतास के नौहट्टा में सोन नदी में डूबे पिता-पुत्र समेत तीन लोग, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी”
Next Post: सासाराम में दोस्त की हत्या करने वाले चार दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया