Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 06 06 at 17.04.44 scaled

बकरीद को लेकर सासाराम और डेहरी अनुमंडलों में प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के लिए खास इंतजाम

Posted on June 6, 2025June 6, 2025 By Chhavi Singh

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से खबर है कि कल बकरीद का पर्व मनाया जाएगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने तथा पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही जगह-जगह दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सासाराम के अलावा डेहरी ऑन सोन और बिक्रमगंज में भी प्रशासन ने अलर्ट मोड में रहने के आदेश दिए हैं।

वहीं डेहरी अनुमंडल में भी बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डेहरी के नए एसडीएम निलेश कुमार ने की। इस दौरान एएसपी कोटा किरण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बकरीद को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से मनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सभी ईदगाहों पर नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद को स्वच्छता व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और सभी थानों को एम्बुलेंस तैयार रखने का आदेश दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार में बड़ी भूमिका के लिए तैयार हैं चिराग पासवान: डेहरी में LJP (RV) के नव संकल्प महासभा की तैयारियों का लिया जायज़ा
Next Post: ‘शीश महल’ से ‘माया महल’ तक: दिल्ली में सीएम आवास पर फिर गरमाई सियासत

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर
  • Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2500 लापता; बहकर आया बैंक लॉकर तो मची नकदी की लूट, 29 गिरफ्तार
  • Nepal Flood ने बदली तस्वीर, बिजली से लेकर भारत-चीन रिश्तों तक उठे बड़े सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया